नई दिल्ली: ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) का साल का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026’ (Great Indian Festival 2026) जल्द ही शुरू हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अमेजन के नए इन-बिल्ट एआई शॉपिंग असिस्टेंट रूफस (Rufus AI) ने इस महासेल की संभावित तारीखों, डिस्काउंट्स और बैंक ऑफर्स से जुड़ी अहम जानकारियां पहले ही उजागर कर दी हैं।
लीक डिटेल्स के अनुसार, इस बार प्रीमियम स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और बड़े होम अप्लायंसेज पर तगड़ा डिस्काउंट और एक्सचेंज वैल्यू मिलने की उम्मीद है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026: कब शुरू होगी सेल?
रूफस एआई से पूछे गए सवालों में सेल की तारीखों को लेकर दो अलग-अलग संभावित टाइमलाइन सामने आई हैं:
-
पहली जानकारी: सेल की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से हो सकती है और यह 23 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
-
दूसरी जानकारी: सेल 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच कभी भी लाइव हो सकती है और 12 से 23 अक्टूबर के बीच समाप्त हो सकती है।
-
प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस: हर बार की तरह इस बार भी अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स को आम यूजर्स की तुलना में 24 घंटे पहले सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, जिससे वे स्टॉक खत्म होने से पहले डील्स हासिल कर सकेंगे।
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर संभावित ऑफर्स
रूफस ने अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाले डिस्काउंट का ब्योरा दिया है:
-
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स: चुनिंदा मॉडल्स और एक्सेसरीज पर 80% से 90% तक की भारी छूट मिलने की संभावना है।
-
स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज: 65% तक के बड़े डिस्काउंट की उम्मीद है।
-
प्रीमियम फोन्स पर नजर: इस सेल में Apple iPhone 15, iPhone 16, iPhone 16 Pro और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर सबसे आकर्षक डील्स और प्राइस-कट देखने को मिल सकते हैं।
बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और तगड़ा एक्सचेंज बोनस
त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बचत को बढ़ाने के लिए कई वित्तीय ऑफर्स भी लीक हुए हैं:
-
SBI कार्ड ऑफर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
-
Amazon Pay ICICI कार्ड: कार्डधारकों को हमेशा की तरह 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
-
नो-कॉस्ट ईएमआई: महंगे गैजेट्स और लैपटॉप्स पर 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध कराया जा सकता है।
-
₹25,000 तक का एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन या डिवाइस को अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को ₹25,000 तक की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।



