हायर एजुकेशन में ‘स्पेस रेवोल्यूशन’: अब कॉलेजों में ही छात्र बनाएंगे सैटेलाइट, सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाते हुए एक सुनहरा कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करने पर शिवानी को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित किया गया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल अम्बिकापुर बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया सम्मानित शिवानी की इस उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे विशेष भेंट की और उन्हें इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। मंत्री श्री अग्रवाल ने शिवानी की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि जब बेटियाँ अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के शिखर को छूती हैं, तो पूरा समाज गर्व महसूस करता है। उन्होंने शिवानी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। राज्य सरकार ने भी खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

LPG सप्लाई का नया दौर: : भारी गैस टैंकरों की जगह अब पाइपलाइन से पहुंचेगी रसोई गैस 2,500 किलोमीटर लंबी 4 नई पाइपलाइनों से जुड़ेगा भारत, पारादीप-रायपुर रूट भी शामिल

वैश्विक मंच पर गूँजेगा छत्तीसगढ़ का नाम इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए शिवानी सोनी ने कहा कि देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प को दिया। शिवानी का लक्ष्य भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए और अधिक पदक जीतना है। शिवानी की इस सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छत्तीसगढ़ में गोल्फ जैसे खेलों के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ेगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version