महिला एवं बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ स्थानांतरण के बदले 80 हजार की मांग, 40 हजार लेते ही सहायक ग्रेड-2 गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक पहचान मिली है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ असद अहमद का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन सफल विद्यालय नेतृत्व विकसित भारत 2047 हेतु नवाचारी मार्ग के लिए किया गया है।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 जनवरी 2026 तक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित होगा। सम्मेलन में देशभर से चयनित 55 उत्कृष्ट विद्यालय प्रमुख अपने नवाचारी नेतृत्व अनुभव साझा करेंगे। देश के लगभग पाँच सौ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में से केवल पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के प्राचार्य का चयन होना विद्यालय की विशिष्ट उपलब्धि मानी जा रही है।

स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को जोड़ने 11 जनवरी को जशपुर में होगा युवा संगम

डॉ असद अहमद का यह चयन विद्यालय में किए गए शैक्षिक नवाचार प्रभावी प्रशासन छात्र केंद्रित शिक्षण पहल और समग्र विद्यालय विकास के लिए किया गया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा गुणवत्ता अनुशासन और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

यह उपलब्धि केवल EMRS छुरीकला तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे कोरबा जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सम्मान और गौरव की बात है। यह चयन विद्यालय के सतत प्रयासों समर्पित शिक्षकों और अनुशासित विद्यार्थियों की सामूहिक सफलता को भी दर्शाता है।

टमाटर हुआ लाल: दिसंबर में राहत देने वाला टमाटर जनवरी में भी ग्राहकों के जेब पर भारी

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा विद्यालय परिवार अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ असद अहमद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version