हैदराबाद/रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बुनियादी ढांचे के उन्नयन और संरक्षा से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न तिथियों में कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे आने वाले दिसंबर महीने में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
परिचालन कारणों से छह ट्रेनें निरस्त
दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रैक और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के मद्देनजर कुल छह एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन दिसंबर की अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेगा।
दिसंबर में निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची:
-
ट्रेन नंबर 17005 (हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस): 10 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।
-
ट्रेन नंबर 17006 (रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस): 13 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
-
ट्रेन नंबर 17433 (तिरुपति – रक्सौल एक्सप्रेस): 7 दिसंबर और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
-
ट्रेन नंबर 17434 (रक्सौल – तिरुपति एक्सप्रेस): 10 दिसंबर और 17 दिसंबर को प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों के परिचालन और समय-सारणी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य कर लें।

