रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा H1N1) का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य सर्विलेंस इकाई (IDSP) द्वारा 8 सितंबर 2026 को जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटों में 46 नए धनात्मक मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है, जहाँ अकेले एक दिन में 19 मरीज सामने आए हैं।
इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 298 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस बीमारी से राज्य में किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
11 से 14 सितंबर तक लगातार चार दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं: 10 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम, यूएफबीयू ने किया हड़ताल का ऐलान

समीक्षा: तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर सामने आता है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू का दायरा सिर्फ मैदानी इलाकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर से लेकर सरगुजा संभाग तक फैल चुका है।
         राज्य में वर्तमान में कुल 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 32 मरीज डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि 81 मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।रायपुर में  कुल 127 मरीज (प्रदेश के कुल मामलों का 42% से अधिक), दुर्ग में  कुल 40 मरीज, बिलासपुर में  कुल 38 मरीज , इन तीन प्रमुख शहरी और औद्योगिक जिलों में ही कुल मिलाकर 205 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

UP :आंगनबाड़ी कर्मियों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर हुआ 12 हजार, ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और साड़ी भत्ता भी मिलेगा

जिलेवार आंकड़े: आज मिले मरीज और अब तक की कुल स्थिति (8 सितंबर 2026 तक)

क्र. जिला आज मिले नए मरीज कुल पॉजिटिव मरीज
1 रायपुर 19 127
2 दुर्ग 4 40
3 बिलासपुर 3 38
4 कोरबा 3 19
5 रायगढ़ 0 12
6 धमतरी 0 9
7 महासमुंद 2 7
8 राजनांदगांव 2 6
9 बस्तर 2 5
10 बलौदाबाजार 2 4
11 जांजगीर-चांपा 1 4
12 बालोद 0 3
13 बेमेतरा 0 3
14 सरगुजा 1 3
15 कोंडागांव 1 2
16 कांकेर 0 2
17 सूरजपुर 0 2
18 मुंगेली 1 1
19 दंतेवाड़ा 0 1
20 गरियाबंद 0 1
21 जशपुर 0 1
22 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 0 1
23 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 0 1
24 सक्ती 0 1
25 अन्य राज्य (Other State) 5 5
कुल छत्तीसगढ़ 46 298

PM मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर जलेंगे 36 लाख दीप, 17 सितंबर से होगी ‘सेवा संकल्प’ की शुरुआत

हरतालिका तीज 2026: 14 सितंबर को रखा जाएगा अखंड सौभाग्य का निर्जला व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

 मामलों में आए अचानक उछाल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव, नमी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस का प्रसार तेज हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ या शरीर में अत्यधिक दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाने, हाथों की नियमित सफाई रखने और लक्षण दिखने पर खुद को अलग (आइसोलेट) रखने की सलाह दी गई है।
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version