Author: Faizan Ashraf

जशपुर 28 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मंगलवार का दिन जशपुर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ जब उन्होंने विकास, खेल, संस्कृति और आस्था के कई नए अध्यायों की शुरुआत की। उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, तीरंदाजी अकादमी की नींव रखी, हिमालय अभियान में शामिल पर्वतारोहियों का सम्मान किया और भगवान जगन्नाथ व सूर्य देव की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत फरसाबहार से की जहां उन्होंने लगभग 40 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।…

Read More

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025। भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में लॉन्च किए गए संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब छत्तीसगढ़ राज्य में सभी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पूरी तरह ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से पारदर्शिता और प्रमाणिकता दोनों में वृद्धि हुई है। वर्ष 1969 के जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम में वर्ष 2023 में किए गए संशोधन के अनुसार, अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध दस्तावेज माना जाएगा। वहीं, अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे बच्चों के लिए अन्य…

Read More

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के अद्यतन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने आज सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की तथा मीडिया संस्थानों के साथ प्रेस वार्ता की। बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर सीईओ ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित…

Read More

जशपुर। ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम, जशपुर में बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा अघोरेश्वर महाविभूति स्थल के स्थापना दिवस के अवसर पर जनकल्याणार्थ दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर को किया गया। इस शिविर में कुल 1833 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरु पद संभव राम बाबा के सान्निध्य और मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष इस शुभ अवसर पर यह जनसेवा शिविर आयोजित किया जाता है। आसपास के अनेक ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ 26 अक्टूबर की प्रातः अघोरेश्वर…

Read More

पटना | 28 अक्टूबर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज पटना में महागठबंधन (INDIA गठबंधन) ने अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। इसे ‘तेजस्वी का प्रण पत्र’ नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कांग्रेस, भाकपा-माले, वीआईपी और वाम दलों के नेताओं की उपस्थिति में यह घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यह सिर्फ वादों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि बिहार को देश का अग्रणी राज्य बनाने का विजन पत्र है। तेजस्वी यादव ने कहा —“हमने बिहार को नंबर वन राज्य बनाने का प्रण लिया है। यदि इसके लिए प्राण भी देने पड़ें तो…

Read More

चैटजीपीटी ने भारत के छात्रों के लिए लॉन्च किया नया सेक्शन — “Chats for Students in India नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2025। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ChatGPT ने भारत के छात्रों के लिए एक नया और उपयोगी सेक्शन “Chats for Students in India” लॉन्च किया है। यह नया फीचर छात्रों को परीक्षा की तैयारी, नई स्किल्स सीखने और कॉलेज लाइफ को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद करेगा। ओपनएआई की वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा गया है —“भारत के छात्र बताते हैं कि वे चैटजीपीटी का इस्तेमाल पढ़ाई करने, नई चीजें सीखने और कॉलेज जीवन को संभालने में कैसे…

Read More

नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2025। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आयोग 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा, जिन्हें 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। इसके तहत करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों, जिनमें रक्षा सेवा…

Read More

जशपुरनगर, 28 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय बगिया जशपुर में एनटीपीसी के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत सन्ना पंडरापाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (Archery Centre) की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना एनटीपीसी के सीएसआर फंड से 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से पूरी की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री बिलाश मोहंती, उप महाप्रबंधक श्री निशांत बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक (विधि) श्री गैरिक गुरु और डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा — “जशपुर के…

Read More

जयपुर, 28 अक्टूबर 2025। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शाहपुरा उपखंड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव के पास मजदूरों से भरी एक बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। टकराते ही बस में तेज करंट दौड़ गया और कुछ ही पलों में बस आग के गोले में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस टोडी गांव के पास पहुंची, उसका ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू…

Read More

विशाखापत्तनम, 28 अक्टूबर 2025। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा का रूप ले चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान आज रात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकराएगा। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने बताया कि “चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मोंथा अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और गोपालपुर से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह उत्तर-उत्तर…

Read More