What's Hot
Author: Faizan Ashraf
रायपुर, 27 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नागरिकों को सभी शहरी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए आदर्श सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पहले चरण में सभी 14 नगर निगमों और 55 नगर पालिकाओं में ये केंद्र शुरू होंगे। आदर्श सुविधा केंद्रों के माध्यम से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र, व्यापार और वेंडिंग लाइसेंस, विज्ञापन अनुमति, संपत्ति कर, जल-सीवरेज और ठोस अपशिष्ट सेवाएं, नगर निगम संपत्ति बुकिंग और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध होंगी। यह…
रायपुर, 27 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि क्या भाजपा नेता संविधान, कानून और जांच एजेंसियों के दायरे से बाहर हैं। कांग्रेस ने दिव्यांगों के नाम पर हुए 1000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और नान घोटाले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए बनाए गए स्टेट रिसोर्स सेंटर और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर के नाम पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान भारी वित्तीय अनियमितता की गई। 2004 से 2018 तक…
जशपुर जिले में जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले भू माफियाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक जमीन मालिक की ओर से पॉवर ऑफ अटर्नी बनवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मामला तब सामने आया जब मृतक जमीन मालिक के बेटे ने पुलिस अधीक्षक जशपुर को शिकायत पत्र दिया और न्यायालय में परिवाद दायर किया शिकायत के आधार पर जांच और न्यायालय के आदेश पर थाना कुनकुरी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 467 468 471 और 120 बी के तहत अपराध…
नई दिल्ली/झारसुगुड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा दौरे से देशवासियों को एक बड़ी तकनीकी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4G प्रणाली को लॉन्च किया। अब बीएसएनएल उपभोक्ताओं को हाईस्पीड इंटरनेट का सीधा लाभ मिलेगा। 97 हजार से ज्यादा 4G टॉवर का उद्घाटन पीएम मोदी ने झारसुगुड़ा से 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टॉवरों का उद्घाटन किया। इनमें से 14,180 टॉवर डिजिटल भारत निधि के जरिए वित्तपोषित किए गए हैं, जो खासतौर पर दूरदराज़ और नेटवर्क से वंचित इलाकों में लगाए गए हैं। 26,700 गांवों तक पहुंचेगा नेटवर्क बीएसएनएल का…
रायपुर/26 सितंबर 2025। एग्रीटेक पोर्टल में पंजीयन को लेकर आ रही समस्याओं को सत्ता प्रायोजित किसान विरोधी षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि आधे अधूरे तैयारी और तकनीकी खामियों को दुरुस्त किए बिना पंजीयन की अनिवार्यता थोपना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सरकार के द्वारा बनाए गए खुद के पोर्टल में 2023 के बाद के डाटा अपडेट नहीं है। कृषि भूमि का विवरण, वारिसाना हक प्रकरण और नई खरीदी/बिक्री के आंकड़े दर्ज नहीं है, मृत्यु के बाद भी कई खसरों में मुखिया का नाम ही…
धरमजयगढ़। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में स्थापित की गई डिजिटल एक्स-रे मशीन महीनों से बंद पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आज भी ब्रिटिशकालीन पुराने एक्स-रे मशीन की जगह पर आधुनिक मशीन उपलब्ध है, जिसे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जी ने स्थानीय नागरिक धनंजय नामदेव की मांग पर डीएमएफ फंड से लगवाया था। लेकिन विडंबना यह है कि यह मशीन लंबे समय से बंद है और जनप्रतिनिधि भी खामोश तमाशा देख रहे हैं। मजबूर होकर मरीज इधर-उधर भटकने को विवश हैं। नगर पंचायत धरमजयगढ़ की…
जशपुर। अक्टूबर में जशपुर में छत्तीसगढ़ ओपन स्टेट लेवल चेस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के मार्गदर्शन और गाईडलाइन का पालन करते हुए किया जा रहा है l 25 सितंबर को एसडीएम की अध्यक्षता में टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रतियोगिता आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत से चर्चा की गई। आयोजन समिति के सचिव जिला खेल अधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। चेस टूर्नामेंट जशपुर के बालाजी मंदिर के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में 11 से 13 अक्टूबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिभागियों को किसी भी…
पटना: बिहार में मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) का दूसरा राज्य स्तरीय अधिवेशन 2025 पटना के होटल चाणक्य में आयोजित किया गया। अधिवेशन में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, जो ज्ञान, ऊर्जा और आशा का प्रतीक माना गया। इसके बाद स्मारिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ. रणधीर कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, NHRCCB और अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह स्मारिका संगठन की उपलब्धियों…
रायपुर/25 सितंबर 2025। वेलनेश, हेल्थ केयर और पर्यटन के क्षेत्र में 7 लाख करोड़ के नए निवेश के दावे को तथ्यहीन करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत 21 महीनों की भाजपा सरकार ने नए निवेश के मामले में चवन्नी नहीं आया है और दावे 7 लाख करोड़ के? मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया घुम आए, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अमेरिका गए, औद्योगिकरण और नए निवेश के लिए विदेशी उद्यमियों को आमंत्रित करने के बड़े बड़े दावे किए गए लेकिन नतीजा शून्य रहा। जमीनी हकीकत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा को नया नेतृत्व मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे। विकासशील एशियाई विकास बैंक (ADB) मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया और अब उन्हें प्रदेश की प्रशासनिक बागडोर सौंपी गई है। लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
