What's Hot
Author: Faizan Ashraf
नई दिल्ली। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के अंतर्गत आने वाली इकाइयां—नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड (बिलासपुर, छत्तीसगढ़), सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड (नागपुर, महाराष्ट्र), इंडो यूरोपियन ब्रेवरीज लिमिटेड (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) तथा उदयपुर ब्रेवरीज लिमिटेड (जबलपुर, मध्य प्रदेश)—ने अपने उत्पादों के मूल्य में उल्लेखनीय कमी की है। यह निर्णय 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हुआ है और संशोधित मूल्य सूची 22 सितम्बर 2025 से सभी डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर एवं फुटकर दुकानों के साथ साझा की जा चुकी है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए ऐतिहासिक जीएसटी संशोधन और करों में…
नई दिल्ली, 25 सितंबर 2025 — चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ई-सत्यापन प्रणाली शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब मतदाता सूची में किसी नाम को हटाने या शामिल करने के लिए दर्ज की गई आपत्ति पर कार्रवाई तभी होगी, जब उस व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए पुष्टि की जाएगी। चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम मतदाता सूची से नाम हटाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों…
रायपुर, 25 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सरकार अब बड़े स्तर पर सुधार करने जा रही है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात को लेकर गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं शिक्षक जरूरत से अधिक हैं, तो कहीं बेहद कम। इस असंतुलन को दूर करने के लिए विभाग अब युक्तियुक्तकरण की तर्ज पर “सर्जरी” करेगा। मंत्री वर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया…
रायपुर/24 सितंबर 2025। भारतीय मुद्रा के गिरावट को भाजपा सरकार की आर्थिक नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है मोदी सरकार के अनर्थशास्त्र के चलते ही डॉलर ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, रुपया लगातार गिर रहा है, आज 88.74 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तब डॉलर की कीमत 58 रुपए थी और जिस तेजी से अवमूल्यन हो रहा है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले कुछ महीनों में ही शतक लगाने की तैयारी है। विदेश से होने वाले व्यापार में लगातार…
रायपुर/24 सितंबर 2025। भाजपा सरकार सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। सरकारी अस्पताल कुप्रबंधन का शिकार हो गई है। भाजपा के संरक्षण दवा माफिया, नकली दवाइयां, नकली चिकित्सकीय उपकरणों की सप्लाई कर रहे हैं। सरकारी खजाने को चोट पहुंचा रही हैं। मरीजों के जान के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री को फुर्सत नहीं है कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारने में ध्यान दें। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय…
रायपुर/24 सितंबर 2025। “मनरेगा दर्पण“ ऐप और क्यू आर कोड जारी करने को राजनैतिक पाखंड करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार इवेंट करके छत्तीसगढ़ के मनरेगा मजदूरों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। असलियत यह है कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत सृजित कार्यदिवसों की संख्या में दुर्भावना पूर्वक कटौती लगातार जारी है। भाजपा की सरकारों की दुर्भावना के चलते ही गरीब परिवारों के रोजगार के अधिकार की यह महत्वपूर्ण योजना, छत्तीसगढ़ में अपनी गति को खोता जा रहा है। पिछले 20 महीने से जब से भाजपा की सरकार आई है…
जशपुरनगर। नवरात्र का पावन पर्व इस बार जशपुरवासियों के लिए यादगार बनने वाला है। शहर के श्री हरिकीर्तन भवन प्रांगण में अक्स ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में भक्ति और संगीत का ऐसा संगम होगा, जिसमें देश के लोक और बॉलिवुड गायक अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू पांडे ने बताया कि अक्स ग्रुप लगातार 21वें वर्ष इस भव्य आयोजन को अंजाम दे रहा है। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में चार दिनों तक गरबा की धूम मचेगी। 28 और 29 सितंबर को झारखंड की…
राजनांदगांव/छुरिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत चिवर्तकर पर रिश्वतखोरी, शिक्षकों को प्रताड़ित करने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर जागरूक शिक्षक संघ ने केंद्र और राज्य सरकार के उच्च पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के शिक्षामंत्री देवेंद्र यादव और सांसद संतोष पांडे के नाम ज्ञापन तहसीलदार छुरिया को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू और पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 से पदस्थ बीईओ प्रशांत चिवर्तकर शिक्षकों से मेडिकल…
बालोद। गुंडरदेही विकासखंड के सिर्री गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के वक्त दो शिक्षक कक्षा में मोबाइल चलाते पाए गए। इस पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक (एलबी) विनय कुमार गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि सहायक शिक्षक मिर्जा अरमान बेग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिर्री प्राथमिक स्कूल में कुल 89 बच्चों की पढ़ाई के लिए चार शिक्षक पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते दिखे, जिससे…
जशपुर, 24 सितंबर 2025। जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक का आयोजन सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समयमान, वेतनमान एवं पेंशन से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएमटीएल, पीएनजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन और जनशिकायत के प्रकरणों पर प्रकरणवार चर्चा करते हुए सभी मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाने पर जोर दिया गया। इस…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
