What's Hot
Author: Faizan Ashraf
रायपुर, 24 सितंबर 2025 — छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटिंग यानी प्रकाश व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब नगरीय निकायों में पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधियों से भी स्ट्रीट लाइटिंग के कार्य कराए जा सकेंगे। शासन ने इस संबंध में नियमों में संशोधन करते हुए नया परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने परिपत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब इन निधियों की वार्षिक पात्रता राशि में से अधिकतम 25 प्रतिशत तक की राशि प्रकाश व्यवस्था पर खर्च की जा सकेगी। इस फैसले से नगर निगमों, नगर पालिकाओं और…
रायपुर, 24 सितंबर 2025 — छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि सरकार नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ-साथ जिलों में कलेक्टरों और मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में इन बदलावों की आहट जोर पकड़ रही है। मुख्य सचिव की नियुक्ति की उलटी गिनती शुरू? राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अटकलें चरम पर हैं। सूत्रों की मानें तो 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील का नाम लगभग तय माना जा रहा…
रायपुर, 24 सितंबर 2025 — छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए राज्य शासन और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने मुख्य सचिव को स्पष्ट रूप से कहा कि वे पूर्व में शासन द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की जाए। राज्य सरकार ने अदालत को अवगत कराया कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 (Noise Control Act, 1985) के प्रावधानों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इस सिलसिले में शासन की एक समिति ने महत्वपूर्ण बैठक…
नई दिल्ली, 24 सितंबर 2025 — शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप साहस, शक्ति और सौम्यता का अद्भुत संगम है। इनकी पूजा से साधक को भयमुक्त जीवन, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का वरदान प्राप्त होता है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप मां चंद्रघंटा का शरीर स्वर्ण के समान आभायुक्त है और इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, जिससे इन्हें “चंद्रघंटा” कहा जाता है। दस भुजाओं से युक्त मां चंद्रघंटा के हाथों में विविध अस्त्र-शस्त्र हैं और वे सिंह पर सवार…
रांची राजधानी रांची के कटहल मोड़ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक बाघ को एक घर के अंदर घूमते हुए देखा गया यह पूरा मंजर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाघ पहले गली से गुजरता है फिर सीधे एक घर के आंगन में दाखिल होता है और कुछ ही क्षण बाद तेजी से दूसरी गली की ओर निकल जाता है सबसे हैरानी की बात यह रही कि घर के सदस्य पूरी रात इस घटना से अनजान रहे सुबह जब घर के मालिक…
रायपुर 23 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मनरेगा दर्पण नागरिक सूचना पटल का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा दर्पण से ग्रामीण अब सीधे योजनाओं से जुड़ सकेंगे और हर कार्य की पूरी जानकारी बिना किसी मध्यस्थ के अपने मोबाइल पर प्राप्त कर पाएंगे यह पहल न केवल डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है बल्कि सुशासन और पारदर्शिता की…
रायपुर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर बिजली के नाम पर जनता से लूट करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना को खत्म कर भाजपा सरकार ने हर उपभोक्ता पर लगभग दोगुना बिल का बोझ डाल दिया है। अब स्मार्ट मीटर लगाकर मनमानी वसूली की जा रही है। इससे प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को…
जशपुर, ओपन लिंक्स फाऊंडेशन (विनोबा एप) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले में संबंधित अधिकारियों के दिशा निर्देश और यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के माध्यम से संचालित कराया जा रहा है। उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एम जेड यू सिद्दीकी ने पोस्ट ऑफ मन्थ विजेता शिक्षकों एवं संकुल समन्वयक को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में प्राचार्य सिद्दीकी ने कहा कि विनोबा एप शिक्षकों के लिए सीखने और प्रेरणा का बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने सभी…
जशपुर तुमला थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और विवाद होने पर मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसकी फेसबुक आईडी पर भद्दे और अश्लील कमेंट डालकर युवती व उसके परिजनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। थाना पुलिस के मुताबिक प्रकरण 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 में वह अपनी मां के साथ मेला में चूड़ी बेचने गई थी, जहां उड़ीसा निवासी आरोपी सुनील…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। राज्य सरकार कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बाद अब उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस प्रणाली को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली लागू होने से पुलिस को त्वरित निर्णय लेने की क्षमता मिलेगी और आम जनता को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्या होता है कमिश्नरी सिस्टम? कमिश्नरी सिस्टम एक ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था है जिसमें पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
