What's Hot
Author: Faizan Ashraf
रायपुर, 30 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है। जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 09 नगरीय निकायों को विधिवत प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। बालोद ने दिया राष्ट्रीय उदाहरण पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया। दस्तावेजों के सत्यापन और विधिक प्रक्रिया…
रायपुर, 30 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से त्वरित अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का अहम निर्णय लिया गया। इसके लिए वित्त विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने अधिकृत किया गया है। साथ ही चयनित बैंकों और संस्थाओं से एमओयू की प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गई। दिव्यांगजनों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) से 245 करोड़…
रायपुर। केंद्र सरकार ने 20 साल पुराने वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे वाहन स्वामी अपने पुराने दोपहिया, कार और मालवाहक वाहनों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप (कबाड़) में नहीं बेचेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर सभी राज्य परिवहन विभागों को निर्देश दिया है कि 20 साल पुराने वाहन पुनः पंजीकरण (Re-Registration) के योग्य माने जाएंगे, बशर्ते वे तय मानकों पर खरे उतरें। इस निर्णय के बाद अब वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों को सड़क पर चलाने की कानूनी अनुमति मिलेगी, लेकिन इसके लिए…
रायपुर/बिलासपुर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी पहल करते हुए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे ने घोषणा की है कि इन ट्रेनों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि यात्रियों को वेटिंग लिस्ट और लंबी प्रतीक्षा से निजात मिल सके। रेलवे का मानना है कि यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगी जो त्योहारों पर अपने घर लौटना चाहते हैं और आमतौर पर ट्रेनों…
रायपुर | छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की रीढ़ माने जाने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। वर्षों से लंबित मांगों के समाधान न होने से नाराज़ संचालकों ने 1 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेशभर की सभी राशन दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।आंदोलन के अगले चरण में 5 अक्टूबर को चारामा से रायपुर तक 125 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर छह सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से सीधा संवाद करेगी। छह सूत्रीय मांगों को लेकर नाराज हैं विक्रेता छत्तीसगढ़…
नई दिल्ली। एक ऐतिहासिक अध्याय आज रात आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा। 147 वर्षों तक लोगों के विश्वास की प्रतीक रही ‘रजिस्टर्ड डाक सेवा’ आज 30 सितंबर की रात से बंद हो जाएगी। डाक विभाग ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2025 से अब सभी दस्तावेज और पत्र सिर्फ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजे जा सकेंगे। 1877 में हुई थी रजिस्टर्ड डाक सेवा की शुरुआत ब्रिटिश काल में 1877 में शुरू हुई रजिस्टर्ड डाक सेवा दशकों तक भारत में दस्तावेजों, कानूनी पत्राचार और निजी संदेशों को सुरक्षित और प्रमाणित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने का सबसे…
अगर आप नियमित तौर पर दस्तावेज या पार्सल भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की दरों में संशोधन की घोषणा की है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी। नई दरों के साथ अब इस सेवा में OTP-आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग जैसे आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे यह सेवा पहले से अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बन जाएगी। दरें होंगी ज्यादा, सुविधा होगी बेहतर डाक विभाग के अनुसार, अब स्पीड पोस्ट के जरिये सामान भेजना पहले…
आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा महाष्टमी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। नवरात्रि का यह आठवां दिन देवी दुर्गा के विशेष स्वरूप मां महागौरी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन देवी की पूजा करने से साधक को शांति, सुख और सिद्धियों की प्राप्ति होती है। महाष्टमी और कन्या पूजन का महत्व नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को अत्यंत पावन और शुभ माना गया है। विशेष रूप से कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार 2 से 9 वर्ष की कन्याओं में मां दुर्गा का ही स्वरूप निहित…
जशपुर, अक्स गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैला जशपुरनगर शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में चल रहे अक्स गरबा महोत्सव में रविवार की रात अद्भुत नजारा देखने को मिला जब झारखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका सुनिधि चौधरी ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया सुनिधि के गीत मन ले आया झूम झूम नाचे पंखुडियां पर युवाओं ने देर रात तक गरबा नृत्य कर तालियां बजाईं और उत्साह से झूमते रहे गरबा की धुनों में रंग घोलने के लिए मिस झारखंड प्रियंका लकड़ा भी मंच पर उतरीं और शहरवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर गरबा करती रहीं इसके साथ ही टीवी…
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आज नवा रायपुर से एक बड़ा आदेश जारी किया जिसमें प्रदेश के कई शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों के तबादले किए गए हैं प्रशासनिक आधार पर हुए इस फेरबदल के तहत कुल दस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है जारी आदेश के अनुसार फत्तेसराम कोसारिया जो मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जिला शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत थे उन्हें बलोद जिले के लाटाबोड़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य बनाया गया है इसी तरह श्रीनाथ तामस जो कोंडागांव जिले के माकड़ी में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ थे उन्हें अब फरसगांव जिला शिक्षा अधिकारी…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
