What's Hot
Author: Faizan Ashraf
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और स्कूलों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। राजधानी रायपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू हो गया है। इस कदम से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और सैकड़ों स्कूलों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें कामकाज के लिए भुवनेश्वर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह उपलब्धि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से संभव हुई है। सांसद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातार संवाद, पत्राचार और मुलाकातों के जरिए रायपुर में CBSE कार्यालय की…
रायपुर, 01 सितंबर। छत्तीसगढ़ में जारी एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हीं वादों से मुकरकर अब आंदोलनरत कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तमाम नेताओं ने एनएचएम कर्मचारियों के मंच पर जाकर उन्हें नियमितीकरण, वेतनवृद्धि और बीमा सहित 10 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने का भरोसा दिलाया…
रायपुर। स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ ने हड़ताली कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है। मिशन प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि अगर कर्मचारी 24 घंटे के भीतर अपने कार्यस्थल पर नहीं लौटते, तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले कई दिनों से नियमतीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सेवा समाप्ति के आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारी अपने रुख पर अड़े हुए हैं। आयुक्त सह मिशन संचालक, एनएचएम छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस थमाते हुए कहा है कि पहले ही जिला…
अघोरेश्वर जयंती उपलक्ष्य में छात्रों को लेखन सामग्री वितरित किया गय जशपुर ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम के पुनीत प्रागंण में परम पूज्य बाबा अवधूत भगवान राम जी की 89 जयंती श्रद्धापूूर्वक एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम महाविभूति स्थल में श्रद्धेय धन्नजय राम द्वारा विधिवत पूजन उपरांत विशेष आरती की गयी आरती पश्चात सफल योनि का पाठ किया गया तथा मंदिर में हवन सम्पन्न किया गया। पूर्वान्ह आश्रम परिसर में लगभग 280 छात्रों को लेखन सामग्री -कापी,कम्पास बाक्स, बालपेन, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। इस कड़ी में सर्वप्रथम श्रद्धेय धन्नजय राम जी द्वारा किया गया उसके पश्चात तुरबान सिंह…
जशपुर विद्यार्थी विज्ञान मंथन की जिला स्तरीय कार्यशाला स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में संपन्न हुई इसमें सभी विकासखंडों के विज्ञान के शिक्षक शामिल हुए। इस कार्यशाला में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के द्वारा आयोजित की जाने विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों के नाम रजिस्टर किए जाने को लेकर योजना बनाई गई। विज्ञान भारती के प्रदेश सचिव वर प्रसाद एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के प्रदेश संयोजक गौरव वर्मा ने प्रोजेक्टर की मदद से सभी शिक्षकों को परीक्षा में रजिस्टर करने की पद्धति के बारे में जानकारी दी तथा यह आह्वान किया कि जिले के अधिक…
सुपीरियर ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रदीप अग्रवाल ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच व्यापार, सामाजिक विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान श्री अग्रवाल ने समूह में वाइस चेयरमैन श्री विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में अपनाई गई नई तकनीकों एवं औद्योगिक प्रगतियों की जानकारी भी साझा की। माननीय मुख्यमंत्री ने सुपीरियर ग्रुप की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए श्री अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की तथा समूह के सतत विकास और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में…
धमतरी, 31 अगस्त 2025। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज धमतरी के मकई गार्डन में योगाभ्यास और योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सुबह 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। आयोजन योग खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसका संचालन योग प्रशिक्षक श्री उमराव साहू और श्रीमती उत्तरा सिंह गौतम ने किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बैठकर, खड़े होकर और लेटकर किए जाने वाले योगासनों का अभ्यास कराया। पर्वतासन, वज्रासन, शशांकासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शवासन, पवनमुक्तासन सहित कुल 15 प्रकार के योगासन सिखाए गए।…
जशपुर/बगीचा। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” के तहत पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को बगीचा बस स्टैंड परिसर में विशेष पौधरोपण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को फलदार, छायादार, औषधीय एवं इमारती पौधे प्रदान किए गए। संस्था की ओर से कुल 500 पौधे वितरित किए गए जिनमें अमरूद 260, सागौन 75, जामुन 55, कटहल 50 और नीम के 20 पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों…
रांची । झारखंड में शराब प्रेमियों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत बड़ी खबर लेकर आई है। राज्य सरकार की नई उत्पाद नीति 1 सितंबर से लागू होने जा रही है। इस नीति के साथ ही शराब के दामों में बड़ा बदलाव होगा। प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स अब जेब पर हल्के पड़ेंगे, जबकि देसी और भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) के शौकीनों को गहरी चोट लगेगी। प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स पर खुशखबरी विदेशी ब्रांड्स का शौक रखने वालों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं— रॉयल सैल्यूट अब 6,600 रुपये सस्ती, 20,000 की जगह सिर्फ 13,400 रुपये में।…
नई दिल्ली । सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता की जिंदगी और बजट पर असर डालने वाले कई नियम बदलने जा रहे हैं। आयकर रिटर्न, क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना और एलपीजी गैस की कीमतों से जुड़े ये बदलाव हर वर्ग के नागरिकों को प्रभावित करेंगे। ऐसे में जरूरी है कि लोग इन नियमों की जानकारी समय रहते हासिल कर लें। आईटीआर फाइलिंग की नई तारीख आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख पहले 30 जुलाई 2025 थी। अब इसे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
