What's Hot
Author: Faizan Ashraf
रायपुर। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 कर दी है। पहले यह तिथि 14 अगस्त 2025 तय की गई थी, लेकिन कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रहने और बड़ी संख्या में विद्यार्थी समय पर प्रवेश न ले पाने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया। अब छात्र-छात्राएं 5 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर…
रायपुर। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर बीते 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों पर अब शासन सख्त हो गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलों के सीएमएचओ को आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि विभागीय निर्देश के बाद भी अधिकांश जिलों में NHM अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो लोकहित के खिलाफ है और अनुचित भी। ऐसे में जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाएं, उन्हें नोटिस जारी…
जशपुर। भाद्र शुक्ल षष्ठी (29 अगस्त 2025, शुक्रवार) को अघोरश्वर महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का जन्मषष्ठी पर्व (लोलार्क षष्ठी) और भाद्र शुक्ल सप्तमी (30 अगस्त 2025, शनिवार) को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 89 वां जयंती पर्व मनाया जाएगा। यह आयोजन ब्राह्मनिष्ठालय सोगड़ा, जनसेवा आश्रम,चिटक वाइन, नारायणपुर एवं अघोर पीठ वामदेव नगर, गहिमहरिया, जशपुर के पावन प्रांगण में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा। आयोजन समिति के अनुसार इस पावन पर्व में क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों दिन प्रातः 5 बजे से सफाई एवं श्रमदान के साथ होगी। प्रातः…
नागपुर। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की यूनिट सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य गणेश पूजन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समूह के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार की उपस्थिति रही। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने सभी को चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में ग्रुप और आगे ले जाने और नैतिकता,के साथ कार्य को सम्पादन का आवाहन किया।इसके साथ ही उन्होंने गणेश उत्सव को न केवल…
*जशपुर/* जशपुर जिले में चल रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण से प्रतिवर्ष यहां के खिलाड़ी राज्य सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ी प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाने में कामयाब हो रहे है। इसी कड़ी में विगत दिवस अंबिकापुर में 22 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले के 14 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाया है। ताइक्वांडो कोच नंदलाल यादव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में…
जशपुर। सरगुजा की होनहार बेटी डॉ. स्मृति यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत उनका चयन एनस्थिसिया विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी अधिकारी) के रूप में हुआ है। पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एम. आर. यादव और सुनीता यादव की सुपुत्री स्मृति की इस सफलता से न केवल पूरा यादव समाज बल्कि पूरा सरगुजा संभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बचपन से मेधावी रही स्मृति ने बारहवीं कक्षा में ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल कर राष्ट्रपति से सम्मान पाया था और अब चिकित्सा क्षेत्र…
रायपुर/25 अगस्त 2025। खाद की किल्लत और कीमतों में हेराफेरी को भाजपा सरकार की दुर्भावना और किसान विरोधी षडयंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सहकारी सोसाइटियों में खाद नहीं है, किसान खाली हाथ निराश होकर लौट रहे हैं, खाद के अभाव में फसल की वृद्धि रूक गई है, निजी खाद दुकानों में 266 का यूरिया 1200 तक में बिक रहा है, 1350 के डीएपी के लिए 2000 रुपए प्रति बोरी चुकाना पड़ रहा है, किसान कर्ज लेकर ब्लैक में खाद खरीदने मजबूर हैं। पूरे प्रदेश में खाद की कमी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन 31 अगस्त को राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और नए पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण देंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी 476 मंडल अध्यक्ष, 36 जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संयोजक शामिल होंगे। यह बैठक प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बड़ी बैठक होगी। संभावना जताई जा रही है कि विदेश दौरे से लौटने के बाद…
त्योहारों की रौनक शुरू होते ही हर कोई अपने घर लौटने की तैयारी में लग जाता है। लेकिन रेलवे टिकट की टेंशन सबसे बड़ी मुश्किल बन जाती है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान तो ट्रेन में सीट मिलना किसी सपने से कम नहीं लगता। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अक्टूबर और नवम्बर 2025 के लिए दुर्ग से हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन कुल आठ फेरों के लिए चलेगी और रायपुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, कटनी, झांसी और आगरा जैसे बड़े शहरों…
जब भी बॉलीवुड में फिटनेस की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है अक्षय कुमार का। 57 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और फुर्ती देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता कि वे इस उम्र में हैं। जहां बाकी सितारे देर रात तक पार्टी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, वहीं अक्षय अपनी सादगी और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। सुबह 4:30 बजे उठना, रात 9 बजे सो जाना, हफ्ते में एक दिन उपवास और शाम 6:30 बजे तक डिनर करना – यही उनके फिटनेस के असली राज हैं। आइए जानते हैं अक्षय कुमार की…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
