What's Hot
Author: Faizan Ashraf
रायपुर //- छत्तीसगढ़ प्रदेश में समस्त विभागों के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति घोषित की है और सभी कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी होना शुरू हो चुका है, परंतु शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण पर से अब तक प्रतिबंध नहीं हटाया गया है। उपरोक्त मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश सचिव राजेंद्र लाड़ेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू, बीरेंद्र साहू, केशव पटेल, भोजराम साहू, तुलसीराम पटेल आदि ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार को शिक्षकों के स्थानांतरण पर से लगे प्रतिबंध…
राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित कुल 183 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। देखें लिस्ट Tranfer Order 20250710_18164101
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2174 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। राज्य सरकार ने 22 वाणिज्य कर एवं आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने 7 जुलाई को विशेष न्यायालय में करीब 2300 पन्नों का चतुर्थ पूरक चालान दाखिल किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए आरोपी EOW ने इस घोटाले में 29 आबकारी अधिकारियों को समन जारी किया था, लेकिन गिरफ्तारी की आशंका से कोई भी आरोपी कोर्ट…
नई दिल्ली। एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink को आखिरकार भारत में लॉन्च की मंजूरी मिल गई है। अंतरिक्ष क्षेत्र की निगरानी और प्रमोशन करने वाली संस्था INSPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Center) ने Starlink Satellite Communications को भारत में Starlink Gen1 Constellation के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। पांच साल के लिए वैध रहेगा लाइसेंस INSPACe की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, Starlink को दिया गया लाइसेंस पांच वर्षों तक वैध रहेगा। इसका सीधा अर्थ यह है कि अब भारत के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड…
देवघर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2025 का शुभारंभ आज 10 जुलाई गुरुवार को सुबह 10 बजे दुम्मा मुख्यद्वार से होगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला को लेकर सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद है। मंत्रीगण होंगे उद्घाटन समारोह में शामिल उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य…
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा निवेशक समिति का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय आबकारी मंत्री श्री नितिन अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आबकारी आयुक्त ने की। इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, अन्य आबकारी अधिकारियों, राज्यभर के निवेशकों तथा उत्तर प्रदेश की प्रमुख आसवनी इकाइयों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसआईएल) की ओर से प्रबंध निदेशक श्री मनीष अग्रवाल, निदेशक श्री अमित महर्षि एवं ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख…
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव में इको क्लब के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके तहत एक क्लब गठन करते हुए छात्र छात्राओं को जिम्मेदारी सौंप गई. एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आज 70 पौधों का रोपण कार्यक्रम किया गया प्रत्येक पौधे को जीवित रखने की जिम्मेदारी छात्रों के एक ग्रुप बनाकर उन्हें दिया गया इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती ज्योति तिर्की ने कहा इस जीवन का सबसे बहुमूल्य योगदान समाज में पर्यावरण के प्रति योगदान देना होता है. बदलते समय में वैश्विक भूमंडलीकरण के दौर में जब पूरे ग्लोबल में प्रकृति के…
जशपुरनगर जिला प्रशासन द्वारा खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा ग्यारहवीं की रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा ग्यारहवीं की गणित संकाय की कुल रिक्त 9 सीट बालिका 3, बालक 6 सीट के चयन हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के साथ कक्षा दसवीं की अंकसूची लगाना अनिवार्य होगा। आवेदक दिनांक 15 जुलाई 2025 तक…
रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल हुई है विश्वविद्यालय के कुलपति श्री महादेव कावरे और रायपुर संभागायुक्त ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए कुलपति श्री कावरे ने बालक एवं बालिका छात्रावास मेस कैंटीन आवासीय परिसर अतिथि गृह और निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया उन्होंने छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने और उनकी स्थिति को यूजीसी एवं शासन के मानकों के अनुरूप उन्नत करने के निर्देश दिए छात्रावासों में बढ़ेंगी सुविधाएं निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बालक और बालिका छात्रावास में अतिरिक्त…
रायपुर। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “लखपति दीदी” योजना पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 9 से 11 जुलाई 2025 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यशाला दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत आयोजित हो रही है, जिसमें देशभर के 11 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, मिशन संचालक, आजीविका विशेषज्ञ, स्वयं सहायता समूहों (SHG) के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
