जशपुर
भगवान् राम ट्रस्ट समूह, जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर ने समूह आश्रम के प्रांगण में स्कूल बच्चों के बीच स्कूल बैग और ड्रेस-किताब आदि का वितरण किया। कार्यक्रम समूह आश्रम के कक्ष पीठ प्रांगण में आयोजित किया गया था जिसमें लगभग 38 स्कूल बच्चों को उक्त सामग्री वितरित की गई।
सर्वप्रथम श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष डॉ. शिव पूजन सिंह के द्वारा स्कूल बैग वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम बाबा जी द्वारा कुछ बच्चों को स्कूल बैग व अन्य सामग्री प्रदान की गई। तत्पश्चात ट्रस्ट के सदस्यगण एवं महिला संगठन के सदस्यगणों द्वारा सामग्री वितरण का कार्य संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी गई।