*CG New.in उमेश कुमार प्रजापति* अंबिकापुर, 7 जुलाई को सरगुजा जिले के अंबिकापुर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद कर जब्त किए गए हैं। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय केदारपुर में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगापुर स्थित श्याम लॉज के कमरा नंबर 105 में बटवाही चौकी रघुनाथपुर निवासी साहिल तिर्की ठहरा हुआ है, जो अंबिकापुर शहर में घूम-घूमकर नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री कर रहा है।
सरकारी स्कूलों में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की ‘ऑनलाइन उपस्थिति’ पर सख्ती, VSK App का उपयोग अनिवार्य
मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी उड़नदस्ता टीम ने तत्काल श्याम लॉज में दबिश दी। टीम जब कमरे में पहुंची तो साहिल तिर्की कहीं जाने की तैयारी कर रहा था। गवाहों की उपस्थिति में उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन तथा 10 नग एविल इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल तिर्की, निवासी बटवाही चौकी रघुनाथपुर, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा के रूप में हुई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से यह जानकारी मिली है कि वह उक्त नशीले इंजेक्शन किसी अन्य व्यक्ति से खरीदकर लाया था। अब उस सप्लायर की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
PDS System में बड़ा डिजिटल बदलाव: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में शुरू होने जा रहा ‘Grain ATM’ का Trial
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह तथा रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

