IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी: रायपुर और धर्मशाला को भी मिली मेजबानी; चुनाव के बीच 12 शहरों में सजेंगे क्रिकेट के मैदान, देखें पूरा कार्यक्रम
रायपुर | 26 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, वर्ष 2012 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा गया है। सरकार के इन फैसलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मोबाइल चलाने वालों के लिए खुशखबरी: अब ‘खराब नेटवर्क’ देने वाली कंपनियों की खैर नहीं, लगेगा लाखों का जुर्माना, कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट पर ‘ट्राई’ का बड़ा प्रहार: नेटवर्क की होगी लाइव परीक्षा,मोबाइल सेवाओं के लिए जारी हुए नए मानक
रजत बंसल: CM सचिवालय के साथ जनसंपर्क की भी जिम्मेदारी
आईएएस रजत बंसल अब मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सचिवालय का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क और सीईओ ‘संवाद’ का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इतना ही नहीं, खनिज विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास रहेगी, जिसमें वे संचालक (भौमिकी एवं खनिकर्म) और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक (MD) का प्रभार भी संभालते रहेंगे। रजत बंसल की यह नियुक्ति सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी: बढ़ेगा वेतन और सुविधाओं का दायरा; अब नहीं चलेगा घटिया पोषण, कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में हाई-टेक आवास का प्लान तैयार
रवि मित्तल: अब दिल्ली में संभालेंगे PMO का जिम्मा
छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के परिपालन में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति (Deputation) दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त (Relieve) करने का आदेश जारी कर दिया है। रवि मित्तल की यह प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है। दिल्ली में उनकी इस नई पोस्टिंग को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


