राजनांदगांव, 27 जनवरी 2026 / सत्र 2025–26 के दौरान हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा कराने हेतु की गई अस्थायी व्याख्याता व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पाठ्यक्रम पूर्ण हो चुका है, इसलिए अतिरिक्त रूप से नियुक्त व्याख्याताओं की सेवाओं की वर्तमान में आवश्यकता नहीं है।
आस्था का संगम: फरवरी में एक साथ शुरू होगी शिव साधना, रमजान की इबादत और लेंट का उपवास
जारी पत्र में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में अध्ययन व्यवस्था हेतु लगाए गए व्याख्याताओं को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें और उन्हें उनकी मूल संस्था में भेजने की कार्रवाई करें।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूलों में सत्र के दौरान शिक्षण कार्य सुचारू रखने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इसलिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्धारित नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण कर इसकी सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने की तैयारी: मेडिकल, एडवेंचर और ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र का विशेष फोकस

