तस्करों के गढ़ पर खाकी का सर्जिकल स्ट्राइक: छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल में ३२ टन से ज्यादा गांजा जब्त, सीमाओं पर कड़ा पहरा; २ हजार के करीब तस्कर सलाखों के पीछे

**जशपुर।** जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 552.16 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त तीन महंगी कारें भी जब्त की हैं। जब्त किए गए गांजे और वाहनों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये आंकी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिरों से मिली सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की।

नक्सल हिंसा के दौर से मुक्त होकर शांति और विकास के नए युग में पहुंचा बस्तर: विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रखा ‘बस्तर रोडमैप 2.0’, केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति जताया आभार

दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
पुलिस ने थाना कुनकुरी क्षेत्र में तपकरा-कुनकुरी मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार (क्रमांक ओडी 17 जे 0205) आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। तलाशी में कार से 311.35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

तस्करों के सबसे बड़े ‘ट्रांजिट रूट’ पर महासमुंद पुलिस का वज्रपात: डेढ़ साल में १० टन से ज्यादा गांजा जब्त, ५२१ नशा सौदागर सलाखों के पीछे
दूसरी ओर, थाना बगीचा और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्रेजा और अर्टिगा कारों का पीछा कर उन्हें घेराबंदी कर रोका। इस दौरान ब्रेजा चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अर्टिगा कार से सचिन्द्र राउत (29) और मोहम्मद समीर (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इन दो कारों से 240.810 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

आरोपियों ने कबूला जुर्म
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में गांजा तस्करी के लिए रेकी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरार अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

रेलवे में निकली 119 पदों पर भर्ती, RRB Section Controller के लिए आवेदन शुरू
इस पूरी कार्रवाई में जिले के सायबर सेल, एसडीओपी बगीचा और थाना कुनकुरी, नारायणपुर एवं बगीचा के प्रभारियों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जशपुर पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version