जशपुर: सेवा, स्वास्थ्य और मानवता की भावना को समर्पित एक विशेष पहल के तहत जशपुर में आगामी 06 सितंबर 2026 (रविवार) को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर अघोर परिषद ट्रस्ट नारायणपुर एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक सुलभ व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
इस शिविर में एलोपैथिक के साथ-साथ होम्योपैथी और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। जांच के बाद मरीजों को डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी।मरीजों की सुविधा के लिए शिविर को दो सत्रों में बांटा गया है:
प्रथम सत्र: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
द्वितीय सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
आयोजन नारायणपुर आश्रम, जशपुर में दिनांक: 06 सितंबर 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एवं दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।


