जशपुर: जिला प्रशासन जशपुर और भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची के साझा प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ा सुधार होने जा रहा है। “स्वास्थ्य सेवा अब आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत अब राजा देवशरण जिला चिकित्सालय, जशपुर में क्षेत्र के निवासियों को उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा निःशुल्क प्राप्त होगी। इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को परामर्श के लिए बड़े शहरों की दौड़ न लगानी पड़े।
छत्तीसगढ़ शिक्षा बजट 2026-27: 22,466 करोड़ से संवरेगा भविष्य, 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती
इस विशेष स्वास्थ्य सेवा के तहत रांची के प्रतिष्ठित भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञ जशपुर पहुँचकर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित कुमार और पेट एवं पाचन रोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर स्वरूप मुख्य रूप से शामिल रहेंगे, जो जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का गहन परीक्षण करेंगे। यह महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक राजा देवशरण जिला अस्पताल में उपलब्ध रहेगी।
जल जीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले 1,000 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट और 635 अधिकारी नपे
प्रशासन की इस पहल से जिले के उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा जो आर्थिक या अन्य कारणों से बाहर जाकर बड़े अस्पतालों में विशेषज्ञों से परामर्श नहीं ले पाते थे। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 70330 93337 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं अथवा मणिपाल हॉस्पिटल रांची के आधिकारिक नंबरों पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह कदम जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आम जनमानस को सुलभ व बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ लामबंद हुए प्रदेश के शिक्षक, 15 मार्च को रायपुर में महामंथन


