छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जशपुर/तपकरा:

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ पूरी रफ्तार से जारी है। ताजा मामले में तपकरा पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लावाकेरा बॉर्डर पर एक हुंडई वरना कार से 67 किलो 135 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 33 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है।

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: पुलिस कड़ी चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लावाकेरा बैरियर पर फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी

​जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 फरवरी 2026 को तपकरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सिल्वर रंग की वरना कार (DL-8C-AX-8014) भारी मात्रा में गांजा लेकर निकलने वाली है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश और एएसपी राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में तत्काल लावाकेरा बैरियर पर नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान जैसे ही उक्त कार पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

ट्राई ने इमारतों में बेहतर नेटवर्क और 5G कनेक्टिविटी के लिए रेटिंग नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव दिया

स्टेपनी की जगह छिपाया था मौत का सामान

​तलाशी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब कार की डिक्की खोली गई। आरोपी ने बड़ी चालाकी से स्टेपनी (टायर) रखने वाली जगह पर प्लास्टिक की बोरियां छिपाई थीं। खोलने पर उनमें 65 पैकेट मिले, जिनमें कुल 67 किलो 135 ग्राम गांजा भरा हुआ था।

1 मार्च 2026 से बदल जाएंगे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम

जप्ती का विवरण:

  • अवैध गांजा: 67 किलो 135 ग्राम (कीमत ₹33,55,000)
  • वाहन: हुंडई वरना कार (कीमत ₹6,50,000)
  • अन्य: 02 नग मोबाइल फोन
  • कुल मशरुका: लगभग 40 लाख रुपये

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें कब होंगे एग्जाम

बिहार का आरोपी गिरफ्तार, महिला साथी की तलाश

​पुलिस ने मौके से आरोपी सुमन कुमार हिमांशु (36 वर्ष), निवासी जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक महिला के कहने पर ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर बिहार जा रहा था। महिला साथी ओडिशा में ही कार से उतर गई थी और आरोपी को अकेले ही पटना माल पहुंचाने का जिम्मा सौंपा था। पुलिस ने संदिग्ध महिला को चिन्हित कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

दवा नहीं, वरदान है ‘पुटकल’:साल में सिर्फ 60 दिन का मेहमान: डायबिटीज से लेकर पेट के रोगों तक, कुदरत की इस ‘लाल पोटली’ में छिपा है हर इलाज”, ” चखिए उस ‘पुटकल’ का स्वाद, जिसके मुरीद हुए बड़े-बड़े शेफ”

​आरोपी के खिलाफ थाना तपकरा में 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्यवाही में:

    • ​थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक
    • ​एएसआई राम जी साय पैंकरा
    • ​प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, प्रकाश वाजपाई
    • ​आरक्षक अमित त्रिपाठी, धीरेन्द्र मधुकर, सागर नायक और महिला आरक्षक मंजू यादव की प्रमुख भूमिका रही।

गौ-सेवा आयोग के पास जशपुर जिले एक भी संस्था रजिस्टर नहीं, जानें क्या है पूरा मामला?

​”नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।” — डॉ. लाल उमेद सिंह, डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर

आदिवासी अंचलों में कुछ इस तरह मनता है फगुआ” ……………..

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version