(उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा) बतौली, 5 जून भारतीय जनता पार्टी मंडल बतौली की मासिक बैठक गुरुवार को औघड़ आश्रम परिसर में आयोजित की गई। बैठक भाजपा के “12 साल बेमिसाल – विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण के अभियान” के अंतर्गत संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अतिथियों के स्वागत उपरांत मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं भाजपा मंडल बतौली के प्रभारी जन्मजय मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे महाअभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर की गई।
मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम एक वृक्ष लगाने तथा उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री ललिता तिर्की एवं विश्वनाथ यादव, उपाध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल, सुधा सिंधु महाराज, मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, राजेंद्र पैकरा, रघुवेश्वर, सरोज गुप्ता, चूड़ामणि दास, विशाल गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, शिवमंगल यादव, पुरुषोत्तम पैकरा, संकेत पैकरा, प्रदीप मिश्रा, राधेश्वर बेक, संतोष गुप्ता सहित मंडल के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

