जशपुरनगर :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विजय आदित्य सिंह जूदेव ने विशेष रूप से बिहार से प्रत्याशी बनाए गए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार घोषित की गईं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी नेताओं को राज्यसभा भेजने का निर्णय संगठन की दूरदर्शिता और जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

नितिन नवीन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के प्रति उनके मार्गदर्शन का लाभ अब उच्च सदन को मिलेगा। वहीं, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के चयन पर उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में महिला नेतृत्व और सांगठनिक मजबूती को नया आयाम मिलेगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने इनके साथ ही सूची में शामिल अन्य सभी राज्यों के उम्मीदवारों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी द्वारा चयनित ये सभी प्रतिनिधि देश और जनहित के मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती के साथ उठाएंगे। जशपुर के युवा कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version