संगठन के प्रति उनका समर्पण और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत: विजय आदित्य सिंह जूदेव
नई दिल्ली:
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने अपने -पिताश्री विक्रमदित्य सिंह जूदेव और माता श्रीमती जया सिंह जूदेव के साथ नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुंचकर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट की।मुलाकात के दौरान उन्होंने श्री किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।
संगठन के प्रति अटूट समर्पण और प्रेरणा
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि श्री किरण सिंह देव का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और उनका ओजस्वी मार्गदर्शन सदैव हम सभी युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत रहा है। उनका राजनीतिक अनुभव पार्टी को हमेशा नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करता है।
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
भेंट के दौरान पूरे परिवार ने ईश्वर से कामना की कि प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों और पुनः उसी ऊर्जा, सक्रियता एवं उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ में संगठन को अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते रहें। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।


