रायपुर: रंगों का त्योहार होली आज पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
खुशियों के इस पावन अवसर पर CG Now की पूरी टीम अपने सभी पाठकों, दर्शकों और शुभचिंतकों को होली की आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित करती है।
छत्तीसगढ़ की धरा पर होली का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। चाहे बस्तर की पारंपरिक होली हो, बिलासपुर और रायपुर की गलियों में गूंजते फाग गीत हों, या फिर सरगुजा जशपुर और रायगढ़ के लोक नृत्य—हर तरफ आपसी भाईचारे और प्रेम का गुलाल उड़ रहा है। CG Now कामना करता है कि यह होली आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
आधुनिकता के शोर में कहीं गुम हो गई गाँव की ‘बांस वाली पिचकारी
देश प्रदेश के हर कोने में लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहे हैं। इस खास मौके पर हमारी आप सभी से अपील है कि सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल (Eco-friendly) होली खेलें।
रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और जल संरक्षण का संकल्प लें।
एक बार फिर, CG Now परिवार की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को रंगों के इस उत्सव की ढेर सारी बधाई। खुश रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ इस त्यौहार का आनंद लें।


