1 मार्च 2026 से बदल जाएंगे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम
नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभागछत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IASIAS) के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में सचिव स्तर से लेकर जिला पंचायत और निगमों के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां और प्रभार:
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को निम्नलिखित नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
- डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (2006): वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- श्री कुलदीप शर्मा (2014): इन्हें कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
- श्री तीर्थराज अग्रवाल: इन्हें उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बनाया गया है, साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- श्री आशीष कुमार टिकरिहा: इन्हें प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री तरुण कुमार किरण: इन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD), कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर तैनात किया गया है।
- श्री सुमीत अग्रवाल: इन्हें आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।
- श्री संदीप कुमार अग्रवाल: इन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत रखा गया है।
CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें कब होंगे एग्जाम
इन अधिकारियों की स्थिति रही यथावत:
कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक यथावत बनाए रखा गया है:
- सुश्री लीना कोसम: परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर।
- श्री सौमिल रंजन चौबे: उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय।
- श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई: अपर कलेक्टर, नारायणपुर।
- श्री ऋषभ कुमार पाराशर: उप सचिव, वित्त विभाग।
छात्रवृत्ति के लिए 14.66 लाख का लक्ष्य, अब तक 8.39 लाख विद्यार्थी ही पाए गए पात्र
यह आदेश छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) रजत कुमार द्वारा जारी किया गया है। शासन ने इन अधिकारियों की नई नियुक्तियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पदों के समकक्ष घोषित किया है।
देशभर की 14 साल की बेटियों को अब मुफ्त मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच!”

