छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री साय रखेंगे नक्सल मुक्ति का ऐतिहासिक प्रस्ताव,  जल जीवन मिशन की CAG रिपोर्ट और नए GST बिल भी होंगे पेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के जुलाई सत्र में आज 14 जुलाई को प्रश्नकाल बेहद दिलचस्प होने वाला है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी सूची के अनुसार आज कुल 25 प्रश्न अलग-अलग विधायकों द्वारा पूछे जाएंगे। इस दौरान सरकार के मुख्य रूप से 3 मंत्रियों को विभिन्न विभागों के कामकाज का जवाब देना होगा।

आइए जानते हैं कि आज किन विभागों से जुड़े सवाल सदन में गूंजेंगे।

Monsoon Car Insurance Tips: सिर्फ Comprehensive Insurance काफी नहीं, ये 4 Add-On बचाएंगे लाखों रुपये

सबसे पहले उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज सदन में सबसे ज्यादा मोर्चा संभालेंगे क्योंकि उनके विभागों से जुड़े सबसे अधिक सवाल लगे हैं। भैया लाल राजवाड़े, धरमलाल कौशिक और उमेश पटेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जुड़े सवाल करेंगे। वहीं अजय चंद्राकर, सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा और रिकेश सेन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को लेकर सवाल दागेंगे। इसके अलावा सड़कों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोक निर्माण विभाग पर अटल श्रीवास्तव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गोमती साय सवाल पूछेंगे। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग से जुड़ा एक प्रश्न यशोदा निलाम्बर वर्मा भी रखेंगी।

शासकीय सेवकों की मृत्यु के बाद लंबित विभागीय जाँच पर जीएडी ने जारी किए निर्देश, जानिए क्या होगा प्रक्रिया का स्वरूप

इसके बाद स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव से भी कई विधायक सवाल करेंगे। आज स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सबसे ज्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं जिसमें राघवेंद्र कुमार सिंह, पुन्नूलाल मोहिले, देवेन्द्र यादव, रेणुका सिंह सरूता, सावित्री मनोज मंडावी और जनक ध्रुव शिक्षा व्यवस्था को लेकर मंत्रियों को घेरेंगे। इनके अलावा ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित एक प्रश्न द्वारिकाधीश यादव भी करेंगे।

अंत में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के विभागों से जुड़े सवाल भी आज पटल पर आएंगे। श्रम विभाग के अंतर्गत डॉ चरण दास महंत, दिलीप लहरिया और डॉ सम्पत अग्रवाल श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर सवाल करेंगे। शराब और वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग से जुड़े मुद्दों पर विद्यावती सिदार, दलेश्वर साहू और संदीप साहू सवाल पूछेंगे। इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से संबंधित प्रश्न पुरन्दर मिश्रा द्वारा दागा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में RTI का रिपोर्ट कार्ड: पंचायत विभाग में लगे सबसे ज्यादा 50 हजार आवेदन, संस्कृति विभाग रहा ‘शून्य’

विधानसभा सचिवालय के इस शेड्यूल के मुताबिक आज प्रश्नकाल में शिक्षा, सड़क निर्माण, पेयजल और आबकारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर तीखी बहस होने की पूरी उम्मीद है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version