LOGO डिज़ाइन कर जीतें 50 हजार रुपये: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुरू की ‘VB G RAM G’ प्रतियोगिता

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के फरवरी-मार्च 2026 सत्र के अंतर्गत मंगलवार, 10 मार्च का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज की कार्यसूची में न केवल बजट की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी, बल्कि कई गंभीर मामलों पर सरकार को घेरने की तैयारी भी दिख रही है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ होगी।

सदन में नियम 138 के तहत ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिए विपक्ष रायपुर स्मार्ट सिटी में सौंदर्यीकरण के नाम पर कथित अनियमितता का मामला उठाएगा। सर्वश्री अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके अलावा, सिरपुर महोत्सव के आयोजन और उसके व्यय में अनियमितता का मुद्दा भी जोर-शोर से उठेगा, जिसे लेकर श्री द्वारिकाधीश यादव अपनी बात रखेंगे।

जल जीवन मिशन की बड़ी उपलब्धि: देश के 81% से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

आज के सत्र का मुख्य आकर्षण वित्तीय वर्ष 2026-2027 की अनुदान मांगों पर होने वाली चर्चा है। सदन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों जैसे गृह, पुलिस, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर चर्चा होगी। साथ ही, मंत्री दयालदास बघेल के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और मंत्री राजेश अग्रवाल के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर सदन में विचार किया जाएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना :छत्तीसगढ़ में ’54 लाख से अधिक कार्डधारकों को मिल रहा लाभ

कार्य सूची के अनुसार, श्री अमर अग्रवाल सरकारी उपक्रमों से संबंधित तीसवीं से लेकर पैंतालीसवीं तक के प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही, विभिन्न विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित याचिकाएं भी प्रस्तुत करेंगे। इनमें पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती शेषराज हरवंश, सिहावा से श्रीमती अंबिका मरकाम और कसडोल से श्री संदीप साहू अपने-अपने क्षेत्रों में कॉलेज निर्माण, सड़क, पुल-पुलिया और स्कूलों के उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में याचिकाएं पेश करेंगे।

छत्तीसगढ़ धान खरीदी: 1.41 करोड़ मीट्रिक टन का आंकड़ा पार, देखिए जिलेवार प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version