आदिवासी अंचलों में कुछ इस तरह मनता है फगुआ” ……………..

​रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के फरवरी-मार्च 2026 सत्र के दौरान शुक्रवार, 27 फरवरी को सदन की कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक (बजट) पर सामान्य चर्चा जारी रहेगी। साथ ही, सदन में कई महत्वपूर्ण वार्षिक प्रतिवेदन रखे जाएंगे और जनहित से जुड़े अशासकीय संकल्पों पर बहस होगी।

​”अब नहीं भटकना पड़ेगा आधार के लिए: गूगल मैप्स बताएगा आपके घर के पास का सबसे सटीक और अपडेटेड आधार केंद्र”

​प्रमुख विधायी कार्य और प्रतिवेदन
​सदन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे प्रश्नोत्तर काल के साथ होगी।

​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन (2025) पटल पर रखेंगे।
​उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मनरेगा (MGNREGA) का वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
​पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन (2025-26) पेश करेंगे।

अब ग्रामीण खुद संभालेंगे अपनी जल व्यवस्था:मार्च में मनेगा ‘जल महोत्सव’

​ध्यानाकर्षण: मुआवजा और परीक्षा केंद्रों पर चर्चा

​नियम 138 (1) के तहत विपक्षी और सत्ता पक्ष के सदस्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे:

​डॉ. चरणदास महंत और श्रीमती शेषराज हरवंश राष्ट्रीय राजमार्ग 149 ‘ब’ बाईपास रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाएंगे।

स्पेक्ट्रम नीलामी पर ट्राई की बड़ी सिफारिशें: 5G नेटवर्क के विस्तार और सस्ती एंट्री के साथ ग्रामीण भारत को कनेक्टिविटी से जोड़ने का बना मास्टर प्लान

​श्री प्रबोध मिंज, अजय चंद्राकर और रिकेश सेन रामचंद्रपुर स्थित आत्मानंद स्कूल को परीक्षा केंद्र से वंचित किए जाने पर स्कूल शिक्षा मंत्री से जवाब मांगेंगे।

​अशासकीय संकल्प: भिलाई सेक्टर-09 अस्पताल और आदिवासी विकाससदन में दो प्रमुख अशासकीय संकल्पों पर चर्चा के लिए 30-30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है:

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मोर्चे पर बड़ी सफलता: 6 साल में 4,340 नक्सलियों का सरेंडर, मुठभेड़ में 666 ढेर; एके-47 और एक्स-95 जैसे भारी मात्रा में आधुनिक हथियार जब्त

​विधायक रिकेश सेन मांग करेंगे कि भिलाई नगर स्थित सेक्टर-09 अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त ‘मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के रूप में पुन:स्थापित करने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाए।

​विधायक लखेश्वर बघेल आदिवासी क्षेत्रों की बालिकाओं के शैक्षणिक विकास हेतु संचालित आश्रम-छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से विशेष सहायता राशि मांगने का प्रस्ताव रखेंगे।
​सभापति धर्मजीत सिंह याचिका समिति का चतुर्थ एवं पंचम प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Exclucive : स्कुल शिक्षा विभाग के ‘दागी’ अधिकारियों की पूरी कुंडली; 33 शिक्षा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप

​विधायक ललित चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, दलेश्वर साहू और राघवेंद्र कुमार सिंह अपने-अपने क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण, अस्पताल भवन और बैंक शाखाएं खोलने संबंधी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।
​बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े की सदन से अनुपस्थिति की अनुमति पर भी विचार होगा।
​

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version