छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।ज्ञात हो कि किरण सिंहदेव ने जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था और तब से वे पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे। अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।
पार्टी के भीतर चर्चा थी कि पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंत्रिमंडल विस्तार होगा या किरण सिंहदेव की टीम बनेगी। अंततः, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही प्रदेश भाजपा की नई टीम अस्तित्व में आ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नई टीम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और अब सबकी नजरें पार्टी की आगामी रणनीतियों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर टिकी हैं।