छत्तीसगढ़ में रमजान पर बड़ी राहत: साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी कार्यालय समय में छूट
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल बज चुका है। प्रदेश भर में आज 20 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जबकि 21 फरवरी से कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी अपनी बोर्ड परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राज्यभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक ढंग से और नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं–12वीं परीक्षा मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी
परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नकल रोकने और केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इन दलों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और छात्र भयमुक्त वातावरण में अपनी परीक्षा दे सकें। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा राज्यभर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
NCERT : “ई मैजिक बॉक्स” अब बच्चों की पढ़ाई में लगेगा एआई का जादू
आंकड़ों की दृष्टि से देखें तो छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या शामिल हो रही है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3 लाख 45 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि कक्षा 12वीं में लगभग 2 लाख 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी छात्रों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

