रायपुर: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चलाए जा रहे ई-केवाईसी अभियान के ताजा आंकड़े सामने आए हैं। 25 फरवरी 2026 तक की स्थिति के अनुसार, प्रदेश में राशन कार्ड से जुड़े 23,08,665 सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन अब भी अधूरा है। राज्य में कुल पंजीकृत 2,73,82,735 सदस्यों में से अब तक 2,50,74,070 लोगों ने ही अपना सत्यापन कराया है, जबकि 82,55,564 राशन कार्डों पर काम जारी है।
जादू-टोने के शक में महिला की नृशंस हत्या, पति और सौतन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
जिलों की बात करें तो रायपुर में सबसे ज्यादा 2,29,088 सदस्यों का सत्यापन शेष है, वहीं बिलासपुर में 1,57,363 और दुर्ग में 1,34,510 सदस्यों का ई-केवाईसी लंबित है। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाने और अपात्रों की पहचान करने के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य है। खाद्य विभाग ने अपील की है कि जिन सदस्यों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, वे तुरंत अपनी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर इसे पूरा कराएं, अन्यथा उन्हें भविष्य में राशन से वंचित होना पड़ सकता है।
वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना :छत्तीसगढ़ में ’54 लाख से अधिक कार्डधारकों को मिल रहा लाभ

