रायपुर 5 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रजत महोत्सव समारोह में आज नवा रायपुर का माहौल गौरव और सम्मान के भाव से सराबोर रहा
उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के 34 अलंकरणों के माध्यम से 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को सम्मानित किया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ का नाम ऊँचा किया है
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मंत्रीगण सांसद एवं विधायकगण भी शामिल हुए
सम्मानित विभूतियाँ और संस्थाएँ
शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार श्री हिरेश सिन्हा कांकेर
यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रे नगर सोठी जांजगीर चांपा
गुंडाधूर सम्मान सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव
मिनीमाता सम्मान श्रीमती ललेश्वरी साहू दुर्ग
गुरुघासीदास सम्मान श्री भुवनदास जांगड़े बेमेतरा एवं श्री शशि गायकवाड़ बलौदाबाजार
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डोमा धमतरी
हबीब तनवीर सम्मान डॉ कुंज बिहारी शर्मा रायपुर
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान सुश्री चांदनी साहू बिलासपुर
संस्कृति पत्रकारिता और सेवा क्षेत्र के सम्मान
पं रविशंकर शुक्ल सम्मान श्री राजेश अग्रवाल रायपुर
पं सुंदरलाल शर्मा सम्मान डॉ चिंतरंजन कर रायपुर
चक्रधर सम्मान पं कीर्ति माधव लाल व्यास दुर्ग
दाऊ मंदराजी सम्मान श्री रिखी क्षत्रिय दुर्ग
डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार श्री थनेन्द्र कुमार साहू धमतरी एवं श्री वामन कुमार टिकरिहा बलौदाबाजार
महाराजा अग्रसेन सम्मान श्री राजेन्द्र अग्रवाल राजू बिलासपुर
पत्रकारिता एवं जनसेवा सम्मान
चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया हिंदी डॉ संदीप कुमार तिवारी रायपुर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिंदी डॉ सोमेश कुमार पटेल एवं श्री अभिषेक शुक्ला रायपुर
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार अंग्रेजी सुश्री भावना पांडे दुर्ग
दानवीर भामाशाह सम्मान श्री नीरज कुमार बाजपेयी राजनांदगांव
धन्वंतरि सम्मान डॉ अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ
मछली विकास पुरस्कार श्रीमती बिलासादेवी केंवट सम्मान श्री सुखदेव दास रायपुर
समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों के अलंकरण
डॉ भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था दमकसा कांकेर
रामानुज प्रताप सिंहदेव श्रम यशस्वी पुरस्कार श्री मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम दुर्ग
कॉर्पोरेट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट रायगढ़
पं लखनलाल मिश्र सम्मान श्री योगेश कुमार साहू कांकेर
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान श्री मनीष तिवारी रायपुर
देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार श्री रोहित कुमार कोसरिया महासमुंद
किशोर साहू सम्मान श्री सुनील सोनी रायपुर
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्री राकेश तिवारी रायपुर
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ विनोद कुमार वर्मा बिलासपुर
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण श्री अनुराग बसु मुंबई
विशिष्ट योगदान के विशेष सम्मान
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान श्री खेमचंद जैन राजनांदगांव डॉ सुरेश मणि त्रिपाठी डॉ भूपेंद्र करवंदे एवं श्री भरतलाल सोनी रायपुर
वीरांगना अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार श्रीमती प्रेमशीला बघेल महासमुंद
माता बहादुर कलारिन सम्मान श्रीमती शिल्पा पांडे सृष्टि सरगुजा
पं माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान श्री अवधेश कुमार नई दिल्ली
संस्कृत भाषा सम्मान डॉ दादू भाई त्रिपाठी रायपुर
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का यह अलंकरण समारोह राज्य की मेहनती रचनाशील और प्रेरक विभूतियों के प्रति श्रद्धा गर्व और सम्मान का प्रतीक बनाइस अवसर पर पूरे राज्य में जय जोहार छत्तीसगढ़ की गूंज गूंज उठी

