🗳️ बिना Credit Score भी मिल सकता है Education Loan! जानिए बैंक किन बातों पर देते हैं मंजूरी
बिहार में लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। पहले चरण के मतदान में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य के 45,341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं ताकि मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
🔹 Chhattisgarh High Court Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 133 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
पहले चरण में मतदाताओं की संख्या
- कुल मतदाता: 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302
- पुरुष मतदाता: 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325
- महिला मतदाता: 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219
- थर्ड जेंडर मतदाता: 758
- राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन: छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी गूंज में झूम उठा अंबिकापुर,महापौर, जनप्रतिनिधि और अधिकारी “हाय रे सरगुजा नाचे” गीत पर थिरके
- सर्विस वोटर: 1 लाख 904
🔹 नए और युवा मतदाता
- पहली बार मतदान करने वाले मतदाता: 7 लाख 37 हजार 765
- इनमें अधिकांश 18 से 19 वर्ष के युवा शामिल हैं।
- 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 1 करोड़ 96 लाख 27 हजार 330 युवा मतदाता इस चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।
🔹 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 उप राष्ट्रपति ने किया राज्य के गौरव का सम्मान 37 विभूतियों और 4 संस्थाओं को मिला राज्य अलंकरण
विशेष सुविधाएं
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं —
- दिव्यांग मतदाता: 3 लाख 22 हजार 77
- 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता: 5 लाख 24 हजार 687
- 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता: 6 हजार 736
🔹 मतदान का समय
- 115 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
- 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।
जिन जिलों में वोटिंग हो रही है
मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर।
मतदान की अपील:
निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

