आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, महंगाई से राहत के साथ-साथ बड़ी घोषणा की उम्मीद

रायपुर,
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन रविवार 1 फरवरी को प्रदेशभर में दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडल और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक आयोजित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रथम पाली में सुबह 9:00 बजे के बाद और द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आज 1 फरवरी से बदल गए ये 5 नियम: घर से निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

परीक्षा संचालन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 30 जनवरी को नोडल एवं समन्वय अधिकारियों की मौजूदगी में केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग की गई। इसके बाद 31 जनवरी को सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की गईं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का एकतरफा प्रिंट साथ लाना अनिवार्य है, क्योंकि एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा करनी होगी। इसके साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना आवश्यक रहेगा। पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं होने की स्थिति में दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य किया गया है।

जशपुर में गांजे के बाद अब ‘ब्राउन शुगर’ की इंट्री: महिला तस्कर आफरीन खातून गिरफ्तार

अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सत्यापन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे, जबकि गहरे रंग के कपड़ों पर प्रतिबंध रहेगा। केवल बिना पॉकेट वाले साधारण स्वेटर की अनुमति है। पैरों में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा तथा किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बॉल पेन का उपयोग किया जा सकेगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षा शुरू होने के पहले और समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में कक्ष से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाएगी।

धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हों।

54 साल बाद चांद पर वापसी: अपोलो से कितना अलग और खतरनाक है नासा का ‘Artemis II’ मिशन

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version