NEET Paper Leak Protest: संसद चलो मार्च में हिंसा, 170+ घायल; जानिए 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष लिंक जारी किया है जिन्हें तकनीकी कारणों से परीक्षा शुल्क के पैसे नहीं लौटाए जा सके हैं पूर्ववर्ती सरकार द्वारा व्यापम और पीएससी की सभी परीक्षाओं को निशुल्क किया गया था लेकिन वर्तमान सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है
नए नियमों के अनुसार सभी परीक्षाओं के शुल्क लिए जाते हैं और जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं उन्हें परीक्षा शुल्क के रूप में दी गई राशि लौटा दी जाती है जबकि अनुपस्थित छात्रों को राशि रिफंड नहीं होती है अभ्यर्थियों को पैसे लौटाने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण एवं तकनीकी त्रुटिवश कुछ अभ्यर्थियों के खाते में राशि वापसी असफल हुई है इन अभ्यर्थियों को राशि वापसी के लिए उनके प्रोफाइल में लिंक जारी किया गया है जिसमें अभ्यर्थी अपने खाता विवरण की प्रविष्टि करेंगे अभ्यर्थियों द्वारा खाता विवरण डाले जाने के बाद पैसे उनके खाते में डाले जाएंगे बैंक अकाउंट को लेकर व्यापम द्वारा पूर्व में भी अधिसूचना जारी की जा चुकी है क्योंकि कई अभ्यर्थी विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के कैंडिडेट्स आवेदन साइबर कैफे की मदद से भरते हैं और फीस का भुगतान भी साइबर कैफे संचालक द्वारा अपने अकाउंट से ही कर दिया जाता है ऐसी स्थिति में व्यापम द्वारा पैसे लौटाए जाने पर यह राशि कैफे संचालक के खाते में ही प्रेषित होती है व्यापम ने स्पष्ट किया है कि जिस अकाउंट से फीस का भुगतान किया जाएगा फीस वापसी भी उसी खाते में होगी

