छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा, शासन ने किया स्वीकार
रायपुर, 3 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि उल्लास, उमंग और आत्मीयता का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।यह पर्व समाज में समरसता और एकता की भावना को प्रगाढ़ करते हुए हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
डिजिटल क्रांति की दहलीज पर छत्तीसगढ़: ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए ₹3,942 करोड़ की बड़ी सौगात
भारतीय संस्कृति में होली के विशेष महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और अहंकार पर विनम्रता की जीत का प्रतीक है। होली के रंग हमें याद दिलाते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है। श्री साय ने प्रदेशवासियों से इस उत्सव को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ खुशियाँ साझा करने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम और सद्भाव के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
CG Now की ओर से आप सभी प्रदेशवासियों को रंगों के महापर्व ‘होली’ की हार्दिक शुभकामनाएं!


