झारखंड आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित
रायपुर 25 जनवरी 2026
जशपुर जिले को इको टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में होमस्टेज़ ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम केरे में विकसित होमस्टे का शुभारंभ किया
गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 10 जांबाज अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल
इस एमओयू के अंतर्गत ग्राम केरे को एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा जहां जशपुर का पहला संगठित होमस्टे ग्राम स्थापित होगा यह पहल ग्रामीण पर्यटन को सुव्यवस्थित और विस्तार योग्य स्वरूप प्रदान करेगी तथा होमस्टे आधारित पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती देगी
नक्सल प्रभावित बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ को पद्मश्री, समाजसेवा से रचा बदलाव का इतिहास
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय समुदायों को पर्यटन विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी स्थानीय परिवारों की सक्रिय भागीदारी से सतत आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे साथ ही युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे
गणतंत्र दिवस 2026: अशोक चक्र से शुभांशु शुक्ला सम्मानित, 70 जांबाज़ों को वीरता पुरस्कार
परियोजना का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय संस्कृति परंपराओं और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है ताकि पर्यटन विकास समावेशी समुदाय आधारित और पर्यावरण के अनुकूल हो मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर की सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति आधारित जीवनशैली को सुरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है
पद्म से परम विशिष्ट सेवा तक: गणतंत्र दिवस 2026 पर देश के शूरवीरों और विभूतियों को सम्मान
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए समझौता ज्ञापन पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद वर्मा तथा होमस्टेज़ ऑफ इंडिया प्रा लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए अधिकारियों ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की इको टूरिज्म नीति समावेशी विकास और समुदाय नेतृत्व वाले आर्थिक मॉडल के अनुरूप है
जशपुर जिले के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में
स्थानीय संस्कृति और प्रकृति पर आधारित प्रामाणिक पर्यटन अनुभवों के माध्यम से यह परियोजना जशपुर को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी

