2026 मानसून संकट: अल नीनो के साये में सूखे और बाढ़ की दोहरी मार, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा

रायपुर /जशपुर/सरगुजा, 3 मई 2026।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुशासन तिहार’ के तहत जशपुर से लेकर सरगुजा तक औचक दौरे कर प्रशासनिक सक्रियता और जनसंपर्क का मजबूत संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहीं श्रमदान किया, कहीं बच्चों के साथ खेलते नजर आए, तो कहीं जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

मजदूरी भुगतान में आएगी तेजी: छत्तीसगढ़ मनरेगा को मिले 1333 करोड़, 212 करोड़ का भुगतान

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम भैंसामुड़ा में मुख्यमंत्री अचानक एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने हितग्राही अनुसुइया पैंकरा के घर में स्वयं ईंट जोड़कर श्रमदान किया। इस पहल ने ग्रामीणों को भावुक कर दिया और पक्के घर के सपने को साकार होते देखने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई।

इसी दौरान मुख्यमंत्री का संवेदनशील चेहरा तब सामने आया जब उन्होंने 4 वर्षीय मानविका चौहान को गोद में उठाकर स्नेह दिया। बच्ची के “डॉक्टर बनने” के सपने को सुनकर उन्होंने उसे आशीर्वाद दिया और चश्मा पहनाकर उसका हौसला बढ़ाया।

विश्व का नंबर 1 भुगतान प्लेटफॉर्म बना UPI: वित्त वर्ष 2026 में ₹314 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन, भारत ने दुनिया को दिखाई डिजिटल ताकत

चंदागढ़ में मुख्यमंत्री स्कूल मैदान पहुंचे, जहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और खेल सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद बरगद के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम, सीसी रोड और खेल सामग्री उपलब्ध कराने जैसी कई घोषणाएं कीं। साथ ही लखपति दीदी और अन्य हितग्राहियों से योजनाओं का फीडबैक लिया।

वहीं सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते ही उन्होंने खाट पर बैठकर जनचौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता जैसे मामलों में त्वरित निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर आवेदन का समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रयास आवासीय विद्यालय: कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 10 मई को होगी परीक्षा,अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।यह दौरा केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि जनसेवा, संवेदनशीलता और जमीनी जुड़ाव का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने ग्रामीणों के बीच भरोसा और उत्साह दोनों को मजबूत किया।

सीएम साय का कड़ा निर्देश: छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version