सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला प्रशासन ने शासन के आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए शासकीय हाई स्कूल दानसरा के प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कारण बताओ सूचना जारी की है। यह नोटिस कलेक्टर कार्यालय द्वारा 19 जून 2026 को जारी आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में जारी किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच पूर्ण होने तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से उन्हें विद्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया गया था। लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने निर्धारित आदेश का पालन नहीं किया तथा विद्यालय के संचालन में हस्तक्षेप जारी रखा। इससे न केवल जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की बात कही गई है।

कलेक्टर कार्यालय ने नोटिस में निर्देश दिया है कि प्रभारी प्राचार्य तत्काल संबंधित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें तथा आदेश का पालन करते हुए तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्ट एवं तथ्यात्मक लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया अथवा आदेश का पालन नहीं किया गया, तो इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

इस कार्रवाई की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version