राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ लोकसभा सीट पर राधेश्याम राठिया और मेनका सिंह के बीच मुकाबला

05 से 07 मई तक जिले के समस्त मदिरा दुकान रहेगी बंद

रायगढ़: सात मई को तीसरे चरण में प्रदेश की सात सीटों पर चुनाव होना है। मतदान में अब पांच दिन शेष है। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और अपने-अपने दलों के घोषणा पत्र और अपनी स्थानीय कार्ययोजना को लेकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी नए हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सीट है। दोनों उम्मीदवारों की पहली प्राथमिकता में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। औद्योगिकीकरण के बीच प्रदूषण को लेकर दोनों की चिंता सामने आई है। नईदुनिया ने दोनों से क्षेत्र के विकास को लेकर उनके विचार व प्राथमिकताओं पर पांच-पांच सवाल कर विचार जानें।

पर्यटन और उद्योग का हो विस्तार, युवाओं को मिले रोजगार

भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया
1-कांग्रेस के शासनकाल में रायगढ़ लोकसभा का विकास ठप पड़ गया था। इस दौरान केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ही नहीं हो पाया। वर्तमान में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार विकास के गति को तेजी से आगे बढ़ाएगी। जनता की आकांक्षाओं को मैं पूरा करुंगा। एक जनप्रतिनिधि और सेवक के रूप में काम करते रहूंगा। यह भरोसा मतदाताओं को दिला रहा हूं। केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनना तय है। उनके प्रतिनिधि के रूप में हमारी भी हिस्सेदारी रहेगी।

2 – मोदी की गारंटी ही विकास की मूल गारंटी है। समग्र विकास की अवधारणा को पूरा करेंगे।

3- रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में खरसिया से धरमजयगढ़ और खरसिया रेलवे ओवरब्रिज एवं सारंगढ़ रेलवे लाइन को विस्तार के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर का नाम देश के नक्शे में शामिल हो। औद्योगिकीकरण की गति बढ़े। पर्यटन और उद्योग से रोजगार के साधन बनेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

4- रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए हमारी सरकार ने अनेकों कार्य किया है। जिसमें जशपुर के भारतमाला परियोजना के तहत सड़कों का निर्माण शामिल है। किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए केलो बांध, शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में सड़कों का जाल बिछाया गया है।

5 – मोदी की गारंटी के तहत हर काम को पूरा करने की प्राथमिकता रहेगी। जनहितकारी लोक कल्याणकारी कार्य, विकास के साथ विकसित भारत के तहत जो भी कार्य किया जाना आवश्यक होगा, उसे पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाना प्रमुख रहेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी डा मेनका सिंह
1 – देश बचाने, लोकतंत्र बचाने, संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। यह न्याय की लड़ाई है। रायगढ़ में 25 साल से भाजपा के सांसद बनते आए है पर यहां कोई विकास नही हुआ है। विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है।

2-मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए आठ बिंदु में विजन रखा गया है। उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में ज्यादा फोकस रहेगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी। रायगढ़ जिले की वर्षो पुरानी रेल टर्मिनल, सारंगढ़-सरिया और जशपुर क्षेत्र में रेललाइन, एयरपोर्ट सेवा, सारंगढ़ बिलाइगढ़ हरदी हवाई पट्टी से एयर एम्बुलेंस सेवा का, रायगढ़ में एम्स की स्थापना, जशपुर और सारंगढ़ जिले में मेडिकल कालेज एवं 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हास्पिटल का निर्माण कराने सहित अन्य है।

3- 25 साल से भाजपा ने रायगढ़ की जनता को छला है। बदहाल सड़कें दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। उद्योगों से निकलने वाले राखड़ के कारण केलो नदी प्रदूषित हो चुकी है। रायगढ़ उद्योग जगत से परिपूर्ण है पर यहां के युवाओं को रोजगार नही मिल पा रहा है। इस दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा। घोषणा पत्र के वायदे से समस्याओं का समाधान करेंगे।

4-औद्योगिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय और राजमार्ग के निर्माण में कार्य किया गया है। जशपुर क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

5- लोकसभा क्षेत्र के घोषणा पत्र को स्थानीय स्तर पर पूरा करना है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में महालक्ष्मी सहित महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन पर कार्य करना।

भाजपा- राधेश्याम राठिया
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी नेता के तौर पर राधेश्याम राठिया ने अपनी साख को मजबूत बनाई।

25 वर्षो से राजनीतिक जीवन मे विभिन्न पद तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि बनने की वजह से वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से धरमजयगढ़ में विधानसभा उम्मीदवार के रूप में प्रबल दावेदार थे, लेकिन अंतिम क्षणों में टिकट कट गया। उसके उपरांत निवर्तमान सांसद गोमती साय के विधायक बनने के उपरांत उन्हें लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया। राज्य गठन होने के बाद से यह पहली बार है जब कोई भाजपा का प्रत्याशी रायगढ़ से बनाया गया है।

कांग्रेस, मेनका सिंह
कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता अविभाजित मध्य प्रदेश के तत्कालीन 13 दिन मुख्यमंत्री रहे राजा नरेश चंद्र की बेटी हैं। एमबीबीएस डिग्रीधारी डा मेनका सिंह गोंड जनजाति तथा राजपरिवार से जुड़ी है। पूर्व में उनकी बड़ी बहन पुष्पा देवी सिंह बार रायगढ़ लोकसभा से सांसद रहीं।

मतदान केंद्र – 2367

626 संवेदनशील-280

अतिसंवेदनशील-56

——————–

कुल मतदाता-18,38,547

पुरुष मतदाता-9,08,093

महिला मतदाता-9,30,404

थर्ड जेंडर-50

——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page