गूगल ने भारत में लॉन्च किए नए एंटी-स्कैम टूल्स और सुरक्षा फीचर्स, यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने की तैयारी

रायपुर। लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे ई संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की नई तिथि घोषित कर दी है। अब 21 नवंबर से 24 नवंबर तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि काउंसलिंग के तुरंत बाद, 26 नवंबर तक पोस्टिंग आदेश जारी कर दिए जाएंगे, जिससे इस माह सेवानिवृत्त होने वाले पदोन्नत प्राचार्यों को भी लाभ मिल सकेगा।

प्रति दिन 300 पदोन्नत प्राचार्यों को बुलाया जाएगा

लोक शिक्षा संचालनालय के आदेश अनुसार काउंसलिंग शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में होगी। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में प्रतिदिन 300 पदोन्नत प्राचार्यों को बुलाया जाएगा। काउंसलिंग की विस्तृत समय-सारणी 20 नवंबर को जारी की जाएगी।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा

पहले की तारीख रद्द, शिकायतों के बाद तय हुई नई तिथि

पहले काउंसलिंग की तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन विभिन्न जिलों से शिकायतें आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने एक समिति गठित कर दावा–आपत्ति आमंत्रित किए थे।दावा–आपत्ति का अंतिम दिन 19 नवंबर था और विभाग को लगभग 180 दावे–आपत्तियाँ प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। इसके बाद नई समय-सारणी जारी की गई।

टी संवर्ग की काउंसलिंग पहले ही पूरी हो चुकी

टी संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग व पोस्टिंग प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। वहीं ई संवर्ग के प्राचार्य अब तक प्रतीक्षा में थे, जो अब समाप्त हो चुकी है।

CGPSC 2024 रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू बने टॉपर, टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियाँ

प्राचार्य पदोन्नति फोरम के पदाधिकारी शिक्षा मंत्री से मिले

छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम का प्रतिनिधिमंडल स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मिला और काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि देरी के कारण इस माह सेवानिवृत्त होने वाले 54 पदोन्नत प्राचार्य कार्यभार ग्रहण करने से वंचित हो सकते हैं।शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। उनके निर्देश पर ही नई काउंसलिंग तिथि घोषित की गई।
प्रतिनिधिमंडल में अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा, आर. के. झा, श्याम कुमार वर्मा और मलखम वर्मा शामिल थे।

बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम,   भारी बारिश का अलर्ट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version