शिक्षा विभाग : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हजारों पद खाली, नई भर्ती से सुधरेगा शिक्षा का हाल; जानें अपने जिले की स्थिति
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित हुए स्काउट गाइड रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम के खर्चों का लेखा-जोखा अब सार्वजनिक हो गया है। विधानसभा में विधायक उमेश पटेल द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए कुल 2 करोड़ रुपये की अद्यतन राशि खर्च की गई है। इस बजट का उपयोग मुख्य रूप से क्रीडांगन और अस्थाई शौचालयों के निर्माण, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि व्यवस्था, आवास हेतु टेंट, डोम, बेरिकेडिंग, भोजनालय और प्रिंटिंग जैसे जरूरी कार्यों के लिए किया गया।
छत्तीसगढ़ में 4 साल में 672 से बढ़कर 689 हुई दुकानें, ‘कम्पोजिट’ और ‘प्रीमियम’ का बढ़ा क्रेज
कार्यक्रम के टेंडर और प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए मंत्री ने जानकारी दी कि जंबूरी कार्य के लिए रायपुर की फर्म ‘मेसर्स अमर भारत किराया भण्डार’ को 5,18,88,860 रुपये का टेंडर दिया गया था। सरकार ने स्पष्ट किया कि टेंडर की शर्तें तय करने के लिए विधिवत समिति का गठन किया गया था और पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की गई है। वहीं, चहेतों को लाभ पहुँचाने के लिए टेंडर बदलने के आरोपों पर सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि इस संबंध में शासन को कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। विधानसभा में इस मुद्दे के उठने से साफ है कि बड़े आयोजनों में होने वाले सार्वजनिक खर्चों पर पारदर्शिता को लेकर सरकार गंभीर है।



