“2.17 लाख पंचायतों में डिजिटल क्रांति: अब सुदूर गांवों में भी आसान होगा हर काम, बदल रही है ग्रामीण भारत की तस्वीर”

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जहाँ रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में सहायक शिक्षकों और व्याख्याताओं के हजारों पद रिक्त हैं, वहीं अब सरकार इन रिक्तियों को भरने के लिए 5000 नए पदों पर विज्ञापन जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हालिया समीक्षा बैठक के बाद शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों को नए शिक्षक मिल सकें।

छत्तीसगढ़ में ईधन की कोई किल्लत नहीं: मुख्यमंत्री ने दिए एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति के निर्देश

विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार इन 5000 पदों में सबसे बड़ी संख्या सहायक शिक्षकों और व्याख्याताओं की होगी क्योंकि रायपुर जिले में ही सहायक शिक्षक के 1198 पद और दुर्ग में 1424 पद खाली पड़े हैं। सरकार का मुख्य फोकस उन क्षेत्रों पर है जहाँ ‘एकल शिक्षकीय’ स्कूल संचालित हो रहे हैं या जहाँ शिक्षकों की कमी के कारण बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस भर्ती से न केवल प्रदेश के हजारों बी.एड. और डी.एड. धारी युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

आईआईटी की तर्ज पर ‘IITC’ और स्कूलों में हाई-टेक लैब्स: भारत को एवीजीसी सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाने की बड़ी तैयारी

 आंकड़ों के मुताबिक बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षकों की सबसे अधिक कमी है, इसलिए टी-संवर्ग (Tribal Cadre) के पदों पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कोरबा में रिक्त 1059 शिक्षक पदों और बीजापुर के 1039 रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहन देने की भी योजना है। सरकार की इस पहल से शिक्षा के गिरते स्तर को थामने में मदद मिलेगी और व्यायाम शिक्षकों जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी लंबे समय बाद नई नियुक्तियां देखने को मिल सकती हैं।

जल जीवन मिशन 2.0: अब दिसंबर 2028 तक हर घर को मिलेगा नल से जल, सरकार ने बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ किया

प्रमुख जिलों में रिक्त पदों की स्थिति (ई-संवर्ग)

जिला पद का नाम स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त पद
रायपुर सहायक शिक्षक 4229 3031 1198
शिक्षक 2368 2107 261
दुर्ग सहायक शिक्षक 2755 1331 1424
व्याख्याता 1353 1062 291
बिलासपुर सहायक शिक्षक 4817 2932 1885
शिक्षक 2411 1570 841
बलौदाबाजार सहायक शिक्षक 3727 2755 972
व्याख्याता 2036 1329 707
राजनांदगांव सहायक शिक्षक 2551 1231 1320
शिक्षक 1922 1351 571
बेमेतरा सहायक शिक्षक 2878 1641 1237
व्याख्याता 1643 1058 585
मुंगेली सहायक शिक्षक 2345 1260 1085
शिक्षक 1235 1010 225
महासमुंद व्याख्याता 2021 1368 653
सहायक शिक्षक 2568 1934 634

पीएम ग्राम सड़क योजना-IV को कैबिनेट की मंजूरी: 70,125 करोड़ रुपये से 25,000 नई बस्तियों में बिछेगा सड़कों का जाल

आदिवासी क्षेत्रों में रिक्त पदों की स्थिति (टी-संवर्ग – Tribal Cadre)

इन जिलों में शिक्षकों की कमी सबसे गंभीर स्तर पर है:

जिला पद का नाम स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त पद
बीजापुर सहायक शिक्षक 1581 542 1039
बस्तर सहायक शिक्षक 2509 1207 1302
सुकमा सहायक शिक्षक 1645 729 916
कोरबा सहायक शिक्षक 3201 1693 1508
शिक्षक 2416 1357 1059
कोण्डागांव सहायक शिक्षक 2048 1246 802

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version