भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर —चार की हालत नाज़ुक
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना 27 नवंबर 2025 को जारी कर दी है। कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, माओवादी संगठन ने जारी किया प्रेस नोट
आवेदन प्रक्रिया शुरू
इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक CTET वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 18 दिसंबर रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा।
परीक्षा तिथि और मोड
CTET फरवरी 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—
- पेपर-II (कक्षा 6 से 8) — सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर-I (कक्षा 1 से 5) — दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक
(दोनों पेपर की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट)
जशपुर में कुम्हारों को ग्लेज़िंग यूनिट की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय, 100 कुम्हारों को मिला इलेक्ट्रॉनिक चाक, मंगल भवन विस्तार के लिए 25 लाख की घोषणा
पेपर I की योग्यता (कक्षा 1–5 शिक्षक)
- सीनियर सेकेंडरी (10+2) पास
- साथ में 2 साल का D.El.Ed. (पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों)
- या 4 साल का B.El.Ed.
- 10+2 में 45% अंक वाले उम्मीदवार भी 2 वर्ष D.El.Ed. के साथ पात्र होंगे।
30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, माओवादी संगठन ने जारी किया प्रेस नोट
पेपर II की योग्यता (कक्षा 6–8 शिक्षक)
- स्नातक पास
- साथ में 2 साल का D.El.Ed.
या 1 साल का B.Ed. (पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों) - स्नातक में 50% अंक होने पर B.Ed. अनिवार्य।
1971 के वीर शहीद अलबर्ट एक्का की बहादुरी अब बड़े पर्दे पर, गुमला के जारी गांव में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग; जानें कैसे एक साधारण युवा बना भारत का परमवीर
आवेदन शुल्क (CTET February 2026)
| श्रेणी | केवल पेपर-I या II | दोनों पेपर |
|---|---|---|
| सामान्य / OBC (NCL) | ₹1000 | ₹1200 |
| SC / ST / दिव्यांग | ₹500 | ₹600 |
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकट SOLD OUT
| आयोजन | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 27 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) |
| शुल्क भुगतान | 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) |
| सुधार विंडो | 23–26 दिसंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से 2 दिन पहले |
| परीक्षा तिथि | 8 फरवरी 2026 |
202511271651651092-2_69283d828dfa6 TET

