छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भुगतान: परिवहन विभाग की अपील

जशपुर | 27 दिसम्बर 2025

श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा पूरे देश में संचालित 19 सूत्रीय सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले के ग्राम पंचायत रोकड़ा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ‘औघड़ की तकिया’ बगीचा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप, पूजन, आरती एवं जयकारों के साथ की गई। इसके पश्चात शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी।

जारी गाँव का लाल परमवीर अल्बर्ट एक्का के जन्म जयंती पर नमन उस वीर को, जिसने भारत का मस्तक ऊँचा किया

इसके बाद कंबल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें ग्राम रोकड़ा एवं महादेव जोबला क्षेत्र में निवासरत गरीब एवं असहाय पहाड़ी कोरवा परिवारों के महिला एवं पुरुषों के बीच द्वितीय चरण में 150 कंबलों के साथ-साथ स्वच्छ किए गए पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त कर सभी जरूरतमंदों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी।
Year Ender 2025: जब रेल हादसों ने देश को झकझोर दिया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 17 दिसम्बर 2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन द्वारा प्रथम चरण में बिरहोर जनजाति के बीच 110 कंबलों का वितरण किया गया था। इस प्रकार वर्ष 2025 में अब तक शाखा बगीचा द्वारा कुल 260 कंबलों का वितरण किया जा चुका है।

इस सेवा कार्यक्रम में शाखा के उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत गुप्ता, लेखा परीक्षक तरुण सिंह, रामजीवन शर्मा, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, पवन अग्रवाल, दुर्गेश शर्मा, अमृत यादव सहित समूह के महिला संगठन की श्रीमती सुप्रिया गुप्ता, संतोष शर्मा, नीलावती देवी, शकुंतला सिंह, सुनीता गुप्ता, सुनावती यदुवंशी, प्रमिला गुप्ता एवं राधा गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम को ग्राम पंचायत रोकड़ा के सरपंच, उपसरपंच, मंगरू राम एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन भूमि पर बैनर-पोस्टर लगाना पड़ेगा भारी वृक्षों पर गर्डलिंग और विज्ञापन सामग्री लगाना वन अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version