कुनकुरी / जशपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री यू. डी. मिंज ने अपने जन्मदिवस को कुनकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
नरेंद्र कुमार सिन्हा को मिला जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर का प्रभार
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, हीरू राम निकुंज, अनोज गुप्ता, ताहिर अली, ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, सरवर अली, अयूब खान, अरविंद कुजूर, एम.डी. इरफान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जशपुर की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की बड़ी तैयारी: प्राचीन मंदिरों और पुरातत्व स्थलों का होगा कायाकल्प,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यू. डी. मिंज ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर मिलता रहे, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले इस आशीर्वाद और ऊर्जा के बल पर कांग्रेस पार्टी जशपुर जिले में नई ऊर्जा और नए तेवर के साथ सभी जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर से नेताओं , कार्यकर्ताओं व समर्थकों की उपस्थिति रही ।सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
आधुनिकता के शोर में कहीं गुम हो गई गाँव की ‘बांस वाली पिचकारी


