छत्तीसगढ़ की  जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी, पर पढ़ाई में भी आगे! छत्तीसगढ़ की जेलों में 14 हजार की जगह 20 हजार से ज्यादा बंदी। 139 कैदी सलाखों के पीछे कर रहे हैं ग्रेजुएशन और PG

रायपुर/CG Now:

छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के आंकड़े एक बार फिर चर्चा में हैं। 15 फरवरी 2026 की स्थिति में प्रदेश के विभिन्न जिला रोजगार कार्यालयों में जीवित पंजीयन के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे राज्य में बेरोजगारी की एक गंभीर तस्वीर पेश करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में इस वक्त 15,75,758 (पंद्रह लाख पछत्तर हजार सात सौ अट्ठावन) युवा रोजगार की कतार में खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के वीरों का सम्मान! प्रदेश में 9,272 पूर्व सैनिक और विधवाएं पंजीकृत। पुनर्वास और रोजगार के लिए चल रही हैं विशेष सरकारी योजनाएं

शहरी और बड़े जिलों में सबसे ज्यादा दबाव:

आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि औद्योगिक और शिक्षा के केंद्रों में बेरोजगारी का दबाव सबसे अधिक है। दुर्ग जिला इस सूची में सबसे ऊपर है, जहाँ 1,09,878 युवाओं ने रोजगार के लिए अपना पंजीयन कराया है। इसके ठीक बाद न्यायधानी बिलासपुर का नंबर आता है, जहाँ 1,02,286 युवा पंजीकृत हैं। वहीं, जांजगीर-चाम्पा में 97,368 और राजधानी रायपुर में 91,137 बेरोजगार युवा नौकरी की उम्मीद में हैं।

जशपुर की बेटियों पर ‘तस्करों’ का साया? 3 साल में 712 महिलाएं और 290 बालिकाएं लापता;  आखिर कहाँ जा रही हैं वनांचल की बेटियाँ? 

वनांचल और नए जिलों की स्थिति:

बड़े जिलों के मुकाबले बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में यह संख्या कम है, लेकिन आबादी के अनुपात में यह भी चिंताजनक है। बस्तर में 44,100 और सरगुजा में 46,988 युवा पंजीकृत हैं। जशपुर जिले की बात करें तो यहाँ 53,367 युवाओं ने रोजगार कार्यालय में अपना जीवित पंजीयन बरकरार रखा है। सबसे कम पंजीयन वाले जिलों में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी (9,212) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (9,844) शामिल हैं, जो नए जिले होने के कारण भी हो सकता है।

एन.ई.एस. कॉलेज समेत जिले के 5 प्रमुख महाविद्यालयों में एक भी प्रोफेसर नहीं ,बड़े विषयों के स्वीकृत पदों पर बरसों से खाली पड़ी है कुर्सियाँ

15 लाख से अधिक युवाओं का जीवित पंजीयन यह दर्शाता है कि प्रदेश के युवाओं में सरकारी और निजी क्षेत्र में संगठित रोजगार की भारी मांग है। हालांकि जीवित पंजीयन में वे युवा भी शामिल हो सकते हैं जो वर्तमान में कहीं कार्यरत हैं लेकिन बेहतर अवसर की तलाश में हैं, फिर भी यह संख्या सरकार के लिए रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ी चुनौती की तरह है। विधानसभा सत्र के दौरान इन आंकड़ों का सामने आना यह संकेत देता है कि आने वाले समय में रोजगार का मुद्दा सदन से लेकर सड़क तक गूँजेगा।

 वायु सेना भर्ती 2026: देश के खिलाड़ियों के लिए अग्निवीर वायु बनने का शानदार मौका, 23 मार्च से 29 मार्च तक खुलेगा आवेदन पोर्टल

क्र. जिले का नाम पंजीकृत (Registered)
1 कबीरधाम 50,971
2 कांकेर 59,942
3 कोण्डागांव 42,125
4 कोरबा 59,889
5 कोरिया 24,095
6 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 9,844
7 गरियाबंद 38,455
8 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 15,537
9 जशपुर 53,367
10 जांजगीर-चाम्पा 97,368
11 दंतेवाड़ा 13,989
12 दुर्ग (Durg) 1,09,878
13 धमतरी 67,665
14 नारायणपुर 10,651
15 बेमेतरा 49,920
16 बलरामपुर 34,758
17 बलौदाबाजार 71,621
18 बस्तर 44,100
19 बालोद 89,466
20 बिलासपुर (Bilaspur) 1,02,286
21 बीजापुर 15,256
22 मुंगेली 48,628
23 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 11,769
24 महासमुंद 58,597
25 मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी 9,212
26 राजनांदगांव 84,044
27 रायगढ़ 59,930
28 रायपुर (Raipur) 91,137
29 सक्ती 27,470
30 सुकमा 11,357
31 सरगुजा 46,988
32 सूरजपुर 43,713
33 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 21,730
योग कुल छत्तीसगढ़ 15,75,758
Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version