अग्निवीर भर्ती रैली: एडमिट कार्ड जारी, 10 से 24 जनवरी तक धमतरी में होगी रैली
छत्तीसगढ़। राज्य के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में आज घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और बादलों के छाने के कारण पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। माना में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15.3 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, रात के तापमान में हुई यह बढ़ोतरी ठंड के अनुभव पर ज्यादा असर नहीं डाल रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी और ठंड का अनुभव बढ़ सकता है। आने वाले 24 घंटों में सरगुजा और अंबिकापुर क्षेत्रों में घना धुंध छाने की संभावना है।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड बनी हुई है। सुकमा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में रात का पारा 1 से 3 डिग्री तक बढ़ा। सरगुजा संभाग के शहरों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंड और बढ़ जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।विशेषज्ञों ने लोगों से सर्दी और कोहरे के दौरान सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

