नाशपाती की ‘रसीली’ पैदावार से जशपुर के किसानों की खुली किस्मत, मध्य भारत में उभरा नया बागवानी हब

देश में आम आदमी की रसोई पर महंगाई का दबाव लगातार गहराता जा रहा है। आने वाले दिनों में आम लोगों को खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के जरूरी सामान के लिए और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। इस समय सबसे बड़ा झटका दालों की कीमतों से लग रहा है, जहां चना और अरहर (तुअर) समेत लगभग सभी प्रमुख दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। इंडिया पल्सेज एंड ग्रेंस एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में दालों की आवक कम होने और विदेशों से आयात घटने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है।

खेल प्रशासन में ऐतिहासिक सुधार: केंद्र सरकार ने ‘खेल बोर्ड’ और ‘ट्रीब्यूनल’ नियमों को दी मंजूरी, खिलाड़ियों को अदालतों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, खेल विवादों के लिए देश में पहली बार ‘सिंगल-विंडो’ व्यवस्था

बीते वित्त वर्ष में कुल दाल आयात 69.3 लाख टन से घटकर 57.76 लाख टन रह गया है, जिसमें चने, मसूर और मटर के आयात में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम खराब रहा और उर्वरकों की कमी बनी रही, तो आने वाले महीनों में दालों की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, बड़ी मांगों पर पानी फेरने की तैयारी में सरकार

दालों के बाजार पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में ही कीमतों में भारी उछाल आया है। मंडियों में पुरानी अरहर का स्टॉक काफी कम बचा है, और सरकार द्वारा अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 8450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से बाजार में तेजी को और हवा मिली है। एक महीने के भीतर सोलापुर में तुअर और बीना में मसूर के दाम 250 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। वहीं पीली मटर और उड़द की कीमतों में 300 रुपये, जबकि देसी चने के भाव में सबसे ज्यादा 350 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 25 अप्रैल से 25 मई के बीच देसी चने का भाव 5300 रुपये से बढ़कर 5650 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है।

मौसम का यू-टर्न: 36 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इस महंगाई के पीछे अल-नीनो का बढ़ता असर और कमजोर मानसून की चिंता भी एक बड़ी वजह बनी हुई है। मौसम विभाग की आशंकाओं के कारण बाजार में अभी से तनाव है। अगर इस बार सामान्य से कम बारिश होती है, तो खरीफ सीजन में अरहर जैसी फसलों की बुवाई पर सीधा असर पड़ेगा। उत्पादन घटने की इस आशंका से कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून कमजोर रहने का असर सिर्फ दालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सब्जियों और अन्य कृषि उपजों को भी प्रभावित करेगा, जिससे महंगाई का एक नया दौर शुरू हो सकता है।

चौतरफा महंगाई की मार: रसोई से लेकर मकान बनाना तक हुआ दूभर, आसमान छू रहे हैं रोजमर्रा की चीजों के दाम पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेल, डेयरी, सब्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बिगाड़ा बजट; 20 से 40% तक महंगे हुए रोजमर्रा के सामान

कृषि उत्पादों के साथ-साथ माल ढुलाई (ट्रांसपोर्ट) के खर्च ने इस आग में घी डालने का काम किया है। डीजल की किल्लत और ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से ट्रांसपोर्ट सेक्टर भारी दबाव में है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अनुसार, कई राज्यों में लगभग 20 फीसदी ट्रक सड़कों से हट चुके हैं, जिसके कारण माल ढुलाई की लागत में 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने का सीधा असर खाने-पीने के सामान और किराना की जरूरी वस्तुओं पर पड़ रहा है।

नकली-घटिया दवाओं पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अब गांव-देहात और आदिवासी इलाके भी रडार पर, मेडिकल स्टोरों की बढ़ी निगरानी
महंगाई का यह चक्र यहीं नहीं थमता, बल्कि इसका असर ऑटो सेक्टर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे माल और ऊर्जा की बढ़ती लागत के कारण टायर और वाहन पुर्जा निर्माता कंपनियों ने कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है। सिएट के प्रबंध निदेशक अर्णव बनर्जी के मुताबिक, कंपनी मार्च और अप्रैल में टायरों के दाम करीब पांच फीसदी बढ़ा चुकी है और मई-जून में एक और बढ़ोतरी की तैयारी है। वाहनों के पुर्जे और टायर महंगे होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च और ज्यादा बढ़ेगा, जिसका अंतिम बोझ घूम-फिरकर आम उपभोक्ताओं की जेब पर ही पड़ेगा।

संभलकर चलिए! छत्तीसगढ़ के इन तीन नेशनल हाईवे और चार घाटियों पर मंडरा रहा है ‘काल’ ; 6 साल में निगल गए 33 हजार से ज्यादा मासूम जिंदगियां

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version